Logo
राजिम में कोसरिया यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को बुलाया गया था। 

श्याम किशोर शर्मा- राजिम। छत्तीसगढ़ के राजिम में कोसरिया यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि, कोई भी समाज शिक्षा के बगैर उन्नति, प्रगति की कल्पना नहीं कर सकता। समाज में जागरूकता लाने की आवश्यकता है। 

सांसद चौधरी बोलीं- गौ माता के भीतर निवास करते हैं 33 लाख कोटि देवता 

सांसद श्रीमती चौधरी ने आगे कहा कि, महिलाएं जहां समाज में एक्टिव हो गई तो उन्हें आगे बढ़ने से कोई नही रोक सकता है। हर समाज की तरक्की और विकास के लिए केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार और छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय सरकार काम कर रही है। कांग्रेस शासनकाल में आपने देखा कि, पिछले 5 साल में कोई काम नही हुआ। उन्होंने आगे कहा कि, प्रतिभाओं को आगे आने का मौका दीजिए। चाहे कोई भी प्रतिभा हो उसे उभारने का काम सरकार की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने प्रतिभा संपन्न छात्र-छात्राओं के लिए दिल्ली में रहने की व्यवस्था की है। गौ माता के भीतर 33 लाख कोटी देवता निवास करते हैं, भगवान श्रीकृष्ण भी गैया चराए थे। आप सभी एकजुट होकर समाज को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करें। 

MLA Rohit Sahu performing worship
पूजन- अर्चन करते विधायक रोहित साहू 

विधायक साहू बोले- हर वादे को कर रहे पूरा 

इस समारोह की अध्यक्षता करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि, भगवान श्रीकृष्ण के वंशज और प्रिय भक्त के रूप में यादव समाज को जाना जाता है। इस समाज का सहयोग सबको मिलता है। यादव समाज गौमाता की सेवा करते चले आ रहे है। गौमाता में 33 लाख देवताओं का वास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सोच और संकल्प से आप सब वाकिफ है। प्रधानमंत्री मोदी ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने पर मातृशक्तियों को एक हजाार रूपए हर माह देने की गारंटी दिया था। इस वादा को सरकार निभा रही है। सबके खाते में हर महिना एक-एक हजार रूपए आ रहा है।

इसे भी पढ़ें... जशपुर के बच्चे को मिले अमेरिकन माता- पिता : अपने बच्चे की तरह करेंगे लालन- पालन 

महिला समूहों को दिए गए पैसे 

विधायक श्री साहू ने आगे कहा कि, चुनाव के दौरान ग्रामीण क्षेत्र में बहने बताती थी कि, उन्हें आवास का लाभ नही मिल रहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने आदेश जारी कर दिया है कि, हर पात्र परिवार को पक्का आवास हर हाल में मिलेगा। जिनका नाम छूट गया हो वो भी अपना आवेदन दें। बहनों के समूह को अब बहुत कम ब्याज दर में बैंक लोन दिया जाएगा। आज ही मैने यहां बैंक में जितने भी समूह की महिलाएं आई थी। जहां मैंने किसी समूह को 10 लाख, किसी को 8 लाख, किसी को 5 लाख रूपए का ऋण स्वीकृत कराया है। यादव समाज के छात्रावास के मांग पर विधायक श्री साहू ने 10 लाख रूपए और सांसद रूपकुमारी चौधरी ने 5 लाख रूपए की घोषणा किया। 

सांसद और विधायक ने की पूजा- अर्चना 

सांसद रूपकुमारी चौधरी और विधायक रोहित साहू का राऊत नाचा के साथ आतिशबाजी करते हुए शानदार स्वागत किया गया। मंच में पहुंचने के पहले विधायक और सांसद ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर आरती की। आरती में बड़ी संख्या में यादव समाज के लोग शामिल हुए। यादव समाज द्वारा सांसद और विधायक का प्रतीक चिन्ह एवं खुमरी लाठी भेंट कर सम्मान किया गया। 

इसे भी पढ़ें...  सीएम साय का बड़ा ऐलान : बोले ओलंपिक में स्वर्ण पदक लाने वाले को देंगे 3 करोड़ का पुरष्कार 

पूरा कोसरिया यादव समाज रहा उपस्थित 

कार्यक्रम के शुभारंभ में यादव समाज के प्रदेश महासचिव एवं छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के अध्यक्ष पूरन यादव ने कहा कि, राजिम पाली में 55 गांव के यादव समाज समाहित है और 22 जिलो में हमारा संगठन है। महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता यादव ने मांग पत्र सौंपा। इस कार्यक्रम में यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय यादव, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष रेखा सोनकर के प्रतिनिधि वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र सोनकर, यादव समाज के वरिष्ठ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष महेश यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू, जिला पंचायत सदस्य मधुबाला रात्रे, श्याम अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, नगर पंचायत के सभापति पुष्पा गोस्वामी, ओमप्रकाश आडिल, शरद पारकर, सोमनाथ पटेल, मेघनाथ साहू, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष जगदीश यादव, पार्षद कमलेश यादव उपस्थित रहे। 

ये लोग भी रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में खुशी साहू, मधु नत्थानी, यादव समाज के प्रदेश सचिव कुंवर यादव, राजेश यादव, भगतसिंह यादव, रायपुर जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव, लीला यादव, चम्पारण लखना परिक्षेत्र के पदाधिकारी, कमलेश यादव, शोभित यादव, मनीराम यादव, अशोक यादव, सरिता यादव, तुलसी यादव, गोपाल यादव, भरत यादव, गुहन यादव, नरहर यादव, राजकुमार, उत्तम यादव, विजय यादव, देवनारायण यादव, शिवचरण यादव, शंभू यादव, सुखीराम भारत, सुखसागर, लतेल, विनोद, योगेश, लोकेश, उदय यादव, शिवा, तेज बाई, मंजू, सरिता, गोदावरी, लक्ष्मी, ललिता, आसीन, अनिता, मीना, अनसु, सरस्वती, सुनीता, उषा, सोहद्रा, बिमला, माधुरी ,नेमा, राधिका, नेहा, संध्या, संगीता, सीमा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल थे। मंच का संचालन राजकुमार यादव ने किया और आभार कमलेश यादव ने प्रकट किया।

5379487