Logo
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश उत्साहित है। फिर एक बार भजन गायन का दौर शुरू हो गया है।  

रायपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अब तीन दिन ही बचे हैं। पिछले कुछ महीनों से पूरा देश राममय हो गया है। घर-घर भगवा ध्वज लहरा रहा है। देश के सभी गायक और श्रोता राम आएंगे की धुन में मग्न हैं। यहां तक कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर कुछ गायकों के भजनों की भी सराहना की। इसी कड़ी में हरिभूमि डॉट कॉम की एक पाठिका आकांक्षा प्रफुल्ल पाण्डेय ने हमें ये काव्यांजलि भेजी है। हम आपसे ये साझा कर रहे हैं... 

फैले जग में उजाले,
रंग खुशियों के सारे, 
राम आए है 
खुले सदियों के ताले 
जागे भाग हमारे,
राम आए हैं ..

अब आनन्द के रस छलकाएंगे,
सब मन ही मन मुसकायेंगे,
आज जन्मों के पुण्यों को पाएंगे 
भगवा लहराएं, सीता राम धुन गाएं, राम आए हैं ..
मन थिरके ही जाएं, जयकारे लगवाएं,
राम आए है 
फैले जग में उजाले,
रंग खुशियों के सारे, 
राम आए हैं 
खुले सदियों के ताले 
 जागे भाग हमारे,
राम आए हैं.

पग धूलि अब माथे से लगायेंगे
सब प्रेम के सुमन चढ़ाएंगे 
भावों का भोग लगायेंगे
चलो दीप जलाएं, सब उत्सव मनाएं, राम आए हैं..
कोना कोना महकाएं, 
मन अंगना सजाएं 
राम आए हैं..
फैले जग में उजाले,
रंग खुशियों के सारे, 
राम आए है 
खुले सदियों के ताले 
जागे भाग हमारे,
राम आए हैं ..


काला टीका रामलला को लगाएंगे
सोनी मूरत को मन में बसाएंगे 
सारी दुनिया को राम मय बनाएंगे 
सारे दुःख बिसराएं चलो सरयू नहायें, 
राम आए हैं!!!
राम राज सब पाएं 
हिंदू राष्ट्र बनायें
राम आये हैं !!!
फैले जग में उजाले,
रंग खुशियों के सारे, 
राम आये हैं ..
खुले सदियों के ताले 
 जागे भाग हमारे,
राम आए हैं ..

आकांक्षा प्रफुल्ल पाण्डेय 

 

5379487