Logo
बाइक सवार युवक खड़ी पिकअप से टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

राहुल यादव-लोरमी। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी में सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक बाइक सवार युवक खड़ी पिकअप से जाकर टकरा गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।  

मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन का चालक किराना सामान डिलवरी करने आया था। उसने गाड़ी बेतरतीब तरीके से खड़ी की थी और सामान खाली कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही बाइक खड़ी पिकअप से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, आवाज दूर तक गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। 

deceased
मृतक

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पोस्टमार्टम के लिए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। बताया जा रहा है कि, मृतक भरत साहू (45), पिता स्व गोविंद राम साहू, गोड़ खाम्ही का रहने वाला था। वह अपने ससुराल अचानकमार जाने के लिए निकला हुआ था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। 

इसे भी पढ़ें : टीकाकरण के बाद दो नवजात की मौत : दो दिन पहले 7 बच्चों को लगा था टीका, 5 बच्चे सीएचसी में भर्ती

5379487