Logo
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया। उन्होंने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। अंबिकापुर के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। यह मामला अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के दर्रीपारा में रहने वाली महिला शांति मरावी की तबीयत बिगड़ी, जिसे लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। वहां पर डॉक्टर्स ने पहले तो महिला को अस्पताल में भर्ती करने को कहा बाद में कोई बिमारी नहीं है कहकर वापस भेज दिया। 

लगातार तीन दिनों से परिजनों ने लगाया अस्पताल का चक्कर 

इसके बाद से परिजन लगातार तीन दिनों से अस्पताल का चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान शाम को महिला की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर एक बार फिर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं अस्पताल प्रबंधक ने इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

5379487