Logo
द्रोणिका के प्रभाव से मौसम बदल रहा है। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज द्रोणिका का प्रभाव दिखेगा। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव होगा। उसके बाद न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी।  

प्रदेशभर में सबसे कम तापमान 5.2 बलरामपुर में दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी रायपुर में न्यूनतम तापमान से दो डिग्री ज्यादा रहा। अंबिकापुर में 5.09, पेंड्रारोड में 10.2, रायपुर में 15.7, बिलासपुर में 13.0, जगदलपुर में 16.3 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। 

सरगुजा संभाग काफी ठंडा
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि, इस साल जनवरी में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में सरगुजा संभाग को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में ठंड काफी कम है। 

न्यूनतम तापमान में गिरावट, रात में बढ़ी ठंड
पिछले दस सालों में ऐसा पहली बार हुआ है कि, जनवरी के पहले पखवाड़े बीतने के बाद भी रायपुर का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं उतरा है। प्रदेशभर में न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आने से रात को ठंड में बढ़ोतरी हुई है। 

गर्म कपड़ों का कारोबार ठप्प 
छत्तीसगढ़ में कुछ दिन पहले तक ठंड का असर देखने को नहीं मिल रहा था। इस वजह से गर्म कपड़ों का कारोबार ठप्प पड़ गया था। अब ठंड के बढ़ने से कारोबारियों के लिए अच्छे संकेत हैं। 

5379487