Logo
बिलासपुर में एक युवक की  ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही घायल युवक ने दम तोड़ दिया। 

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बढ़ती चाकूबाजी की घटना ने एक युवक की जान ले ली। आपसी विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल यह पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। जहां पर काम में जाने के लिए निकले युवक से आपसी विवाद के बाद बदमाश ने चाकू ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार आरोपी पहले भी चाकू से मृतक पर हमला कर चुका है। फ़िलहाल आरोपी को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला 

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा बछेरा पारा निवासी आकाश सूर्या एक प्राइवेट जॉब करता था। रोज की तरह वह सुबह 9 बजे जॉब में जाने के लिए घर से निकला था। तभी पास में ही रहने वाले शुभम साहू ने उसे मोहल्ले में रोक लिया। दोनों के बीच पुराना विवाद चल रहा है। शुभम ने आकाश के साथ गाली–गलौज करना शुरू कर दिया और  हाथापाई पर उतारू हो गया। इसी बीच शुभम ने चाकू निकालकर आकाश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू से हुए हमले से आकाश खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने ही आकाश के परिजन मौके पर पहुंचे और बाइक में लेकर आकाश को सिम्स पहुंचे जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें ...एक ही रात दो मंदिरों में चोरी,कुलेश्वर महादेव के साथ घटारानी के शारदा माता मंदिर से भी दान पेटी पार

आरोपी पुलिस की गिरफ्त में 

मामले की सूचना सिरगिट्टी पुलिस दी गई। सूचना मिलने पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक आकाश को उसके घर वाले अस्पताल ले गए थे। मोहल्ले वालों से जानकारी लेकर पुलिस ने आरोपी शुभम को गिरफ्तार किया। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम ने पहले भी आकाश के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला किया था। पर सख्त कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी ने दूसरी बार हमला किया। परिजनों के अनुसार अगर पुलिस पहले ही शुभम के खिलाफ कार्यवाही करती तो आकाश जिंदा होता।

5379487