Logo
दूसरी मंजिल से छत पर जाने के लिए सीढ़ी थी, जो पुरानी और जर्जर थी। अचानक सीढ़ी टूटकर बच्चों पर गिर गई।

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में अचानक भर भराकर मकान की जर्जर सीढ़ी मोबाइल पर गेम खेल रहे 5 बच्चों के ऊपर गिर गई। जिससे सभी बच्चे घायल हो गए हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। मामला गंडई थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा ग्राम चिलगुड़ा पंचायत की है। बताया जा रहा है कि, शुक्रवार की सुबह लालाराम कोठले के घर के पास भावेश कोठले, उदय मरकाम, शशि साह रुपेश साहू और कुटेलीखुर्द से ग्राम चिलगुड़ा आए मेहमान टिकेश्वर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे। इसी दौरान उन पर लालाराम कोठले की दूसरी मंजिल से छत पर जाने के लिए सीढ़ी थी, जो पुरानी और जर्जर थी। अचानक सीढ़ी टूटकर बच्चों पर गिर गई। भावेश के पैर में जंग लगा रॉड घुस गया था, जिसे निकाल दिया गया है। उसका पैर फैक्चर था। 

रूपेश साहू को इलाज के बाद भेजा घर 

वहीं टिकेश्वर को सिर में गंभीर चोट आई हैं। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा हैं। गंभीर चोट को देखते हुए गंडई अस्पताल से उदय मरकाम और शशि साह को दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है। रूपेश साहू को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 
 

5379487