Logo
स्वच्छता के क्षेत्र में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों छत्तीसगढ़ के पांच नगरीय निकाय को सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार सीएम साय और डिप्टी सीएम साव लेने वाले हैं...

रायपुर- स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने जा रहा है। राजधानी रायपुर को यह पुरस्कार उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। जिसमें छत्तीसगढ़ के 5 नगरीय निकाय सम्मानित किए जाएंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली के भारत मंडपम कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को सम्मानित करने वाली हैं। राष्ट्रपति के हाथों ये पुरस्कार सीएम विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरूण साव लेंगे। इस कार्यक्रम में नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजू एस. समेत नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, संभागीय और जिला समन्वयक के साथ स्वच्छता में शामिल होने वाली दीदियां भी उपस्थित रहेंगी। 

इन निकायों को किया जाएगा सम्मानित...

राज्य के पांच नगरीय निकाय रायपुर, पाटन, कुम्हारी, महासमुंद और आरंग को राष्ट्रीय अवार्ड मिलेगा। दरअसल, केन्द्रीय आसवन और शहरी मंत्रालय पूरे देश में स्वच्छ सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। जिसके तहत स्वच्छता के काम को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। इसी के आधार पर छत्तीसगढ़ को भी सम्मानित किया जा रहा है। 

निजी शौचालयों को पूरा करने की उपलब्धि मिली थी...

आपको बता दें, 2017 में ही छत्तीसगढ़ ओडीएफ राज्य की उपलब्धि हासिल कर चुका है। राज्य में तीन लाख निजी शौचालयों का निर्माण पूरा कराए जाने की उपलब्धि भी राज्य ने हासिल की थी। स्वच्छता के कार्य को आगे बढ़ाने के लिए 10 हजार स्वच्छता दीदियों के माध्यम से मिशन क्लीन सिटी शुरू की गई थी। स्वच्छता के कार्य के बेहतर परिणाम को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को इंदौर में सम्मानित किया था। 

5379487