Logo
राजधानी रायपुर के करीब तिल्दा-नेवरा कस्बे में स्थित जैन मंदिर में बड़ी चोरी हो गई। CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

तिल्दा-नेवरा। छत्तीसगढ़ के तिल्दा-नेवरा में स्थित जैन मंदिर में दो अज्ञात चोरों ने मंदिर के कमरे में रखे कलश सेट और अन्य समान की चोरी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पुजारी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों चोरों का नाम नारायण प्रसाद वर्मा और प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ पिंटू है। दोनों खपरीकला नेवरा के निवासी हैं। बताया जा रहा है कि, बीती रात को जैन मंदिर में दो अज्ञात बदमाश दीवार फांदकर मंदिर के अन्दर घुस गए और कमरे के अन्दर रखे कलश सेट पीतल, तांबा अष्टधातु निर्मित सुनहरी परत चढ़ी हुई, कलश सेट को चोरी कर फरार हो गए। चोरी की घटना का पता तब चला जब पुजारी सुबह मंदिर में पूजा करने गए। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तब दो आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं। 

tilda
 

दो सगे भाइयों ने एक युवक पर किया हमला, दोनों गिरफ्तार 

उधर तिल्दा नेवरा में ही स्थित सासाहोली में पार्टी मनाने के दौरान दो सगे भाइयों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला नेवरा थाना क्षेत्र का है। 

दरअसल, शनिवार को सासाहोली निवासी चंद्रशेखर डांडें अपने दोस्तों के साथ बड़े तालाब के नीचे खेत में पिकनिक मना रहे थे। साथ ही उनके अन्य साथी वहां पर उपस्थित थे। इसी दौरान उन साथियों में दो लोगों का चंद्रशेखर के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना हुआ कि, दोनो सगे भाई प्रवीण कुमार चतुर्वेदी और खिलेश्वर चतुर्वेदी ने चंद्रशेखर दांडे के साथ मारपीट कर उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया। जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर दोनों  सगे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

5379487