Logo
छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल रामेन डेका आज छत्तीसगढ़ आएंगे। सीएम विष्णुदेव साय उनका स्वागत करेंगे।

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल रामेन डेका को नियुक्त किया है। मंगलवार को नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। जहां स्टेट हैंगर में धूम- धाम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी स्टेट हैंगर में मौजूद थे और उन्होंने भी उनका स्वागत किया। वे कल राजभवन में शपथ लेंगे।  

मंगलवार की बड़ी खबरें 

नए राज्यपाल रामेन डेका पहुंचे राजधानी : पारंपरिक गाजे- बाजे के साथ भव्य स्वागत, सीएम साय सहित मंत्रियों ने की अगुवाई 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। जिसमें उन्होंने छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल रामेन डेका को नियुक्त किया है। मंगलवार को नवनियुक्त राज्यपाल रामेन डेका राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। जहां स्टेट हैंगर में धूम- धाम से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव सहित मंत्रिमंडल के सदस्यों ने उनका स्वागत किया। पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी स्टेट हैंगर में मौजूद थे और उन्होंने भी उनका स्वागत किया। वे कल राजभवन में शपथ लेंगे। 

स्कूल में निकल आए तीन नाग : मच गई अफरा-तफरी, स्नेक केचर ने बड़ी मुश्किल से एक-एक कर पकड़ा : अक्सर आपने सुना होगा कि, सावन के महीन में नाग देवता के दर्शन हो जाए तो उसे शुभ माना जाता है। लेकिन बेमेतरा जिले के नवागढ़ में ऐसा क्या हुआ जो नाग देवता को देखते ही बच्चों के बीच अफरा-तफरी मच गई। यहां का माहौल इतना बुरा हो गया कि, नाग देवता को पकड़ने के लिए लोगों को बुलाना पड़ गया है।

 तीन किलोमीटर का रास्ता पार करने में 300 मुसीबतें : लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीण, अब तक नहीं बनीं : दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से महज 3 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत तुड़पारास के आश्रित ग्राम डेंगलरास के मरकानार पारा की मुरम सड़क बेहद ही खराब है। बारिश में पूरी सड़क कीचड़ से भर जाती है और यहां पर पैदल चलना भी दुभर हो जाता है। 

स्कूली बच्चों को लगा रहे खेती में : प्रशासन ने अभियान चलाकर 50 बच्चों को रोका, परिजनों को दी गई समझाइश : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के कलेक्टर को शिकायत मिली कि, कृषि कार्य के सीजन में ग्रामीण अपने बच्चों को स्कूल नही भेजते है। ग्रामीण अपने बच्चों को कृषि का काम कराने के लिए खेत लेकर जाते है। जिसके कारण बच्चे स्कूल नहीं जा पाते है। इसके बाद शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर ने निर्देश जारी किया है। इसके बाद राजस्व बाल संरक्षण इकाई और पुलिस की टीम ने भैयाथान इलाके में अभियान चलाकर कार्रवाई की है। 

आफत की बारिश : घर की दीवाल गिरने से किसान की मौत, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम : छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर में लगातार हो रहे भारी बारिश में राजकट्टा गांव में मकान की दीवार गिरने से 55 वर्षीय किसान की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना को लेकर लोगों ने बताया कि, सुबह झाड़ूराम सो के उठने के बाद घर के परछी में हाथ मुंह धो रहा था। तभी कच्चे मकान का दीवार उसके ऊपर भड़भड़ा के गिर गई। 
 

5379487