Logo
स्कूली बच्चे मोटरसाइकिल से पानी भरे पुल को पार करते हुए नजर आए। युवतियों ने मेले में युवक को जमकर पीटा। इलाज के लिए लाए गए दो सगी बहनों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई।

मनेंद्रगढ़। बोरा नदी उफान पर है। जलस्तर इतना बढ़ा हुआ है कि, पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। ऐसे में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर मोटरसाइकिल से पुल को पार करते हुए नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ऐसा करने से मना भी किया लेकिन बच्चों ने उनकी एक नहीं सुनी। 

बुधवार की बड़ी खबरें 

नाबालिगों की स्टंटबाजी : बोरा नदी पुल पर से बहता पानी और जान जोखिम में डाल रहे बच्चे : लगातार हो रही बारिश के चलते सभी नदी-नाले उफान पर हैं। जलस्तर इतना बढ़ा हुआ है कि, छोटे-छोटे पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। वहीं बुधवार को सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने मुसीबतें बढ़ा दीं। जो जहां था वहीं रुक गया। बुधवार के दिन मनेंद्रगढ़ बाजार भी भरा रहता है लेकिन बारिश ने इसे भी बेनूर कर दिया। दोपहर तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। लगभग 2 बजे जब बारिश कुछ कम हुई तो लोग शहर से होकर बहने वाली नदियों का जलस्तर देखने के लिए किनारों पर इक्कठे हुए।  

मेले में फूटा युवतियों का गुस्सा : वीडियो वायरल करने वाले युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा,  देखिए : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में युवतियों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। युवतियों ने घंटाघर स्थित चौपाटी में आयोजित मेले में युवक को जमकर पीटा। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। यहा पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। 

रहस्यमयी बीमारी ने ली दो सगी बहनों की जान : हॉस्पिटल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बताया मृत, तीसरी बहन का इलाज जारी... जशपुर जिले के पत्थलगांव सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए दो सगी बहनों की एक साथ रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। तीसरी बहन का इलाज उसी अस्पताल में जारी है। बच्चियां धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ढोढागांव की रहने वाली हैं। 

रिश्वतखोरों पर एक्शन : 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, जमीन नाम कराने के बदले मांगे थे पैसे  : छत्तीसगढ़ के घूसखोर अधिकारियों के ऊपर एसीबी का एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को बिलासपुर की एंटी करप्शन ब्यूरो ने रायगढ़ जिले के छाल में पदस्थ पटवारी हरिचरण राठिया को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। 

छत्तीसगढ़ में बनेगा देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व : सरकार ने गुरु घासीदास- तमोर पिंगला को किया अधिसूचित...  छत्तीसगढ़ का गुरुघासीदास- तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व होगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुघासीदास - तमोर पिंगला को टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में टाइगर रिजर्व की संख्या चार हो गई है। छत्तीसगढ़ सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक में गुरुघासीदास - तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है एवं इसे टाइगर रिजर्व के रूप में अधिसूचित कर लिया है। 

ऑपरेशन मानसून प्रहार : बरसात में उफनती नदी-नालों को पार कर जवान चला रहे एंटी नक्सल ऑपरेशन : भारी बारिश के बीच भी जवानों का एंटी नक्सल ऑपरेशन मानसून प्रहार जारी है। सुरक्षाबल लगातार नक्सलियों के कोर इलाकों में दबिश दे रहे हैं। विपरीत मौसम में भी जवान जंगलों में नदी-नालों को पार करते हुए  नक्सलियों से लोहा ले रहे हैं। 

CGPSC घोटाला, एक्शन में CBI : बिलासपुर, दुर्ग, धमतरी में कई जगहों पर छापा, 15 सलेक्ट केंडिडेट के घरों में भी दबिश : छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार के दौरान CGPSC घोटाले की जांच को लेकर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। इसी कड़ी में बुधवार को CBI की टीम ने बिलासपुर, दुर्ग और धमतरी में छापेमारी की है। जहां बिलासपुर में कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, दुर्ग में पूर्व गवर्नर के सेक्रेटरी अमृत खालको और धमतरी में CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के घर CBI की टीम ने दबिश दी है।

5379487