Logo
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी ने गौ सत्याग्रह आंदोलन किया। प्रदेश के सभी जिलों में कांग्रेसी मवेशी लेकर सड़क पर उतरे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें 

कांग्रेस का गौ सत्याग्रह
छत्तीसगढ़ में धान की फसल बरसात के सीजन में ही एगाई जाती है। ऐसे में मवेशियों के खुले में घूमने से किसानों को परेशानी होती है। मवेशी खेतों में घुसकर धान की फसल को चर जाते हैं। किसानों की इसी समस्या को लेकर 16 अगस्त को कांग्रेस पार्टी ने प्रदेशभर में गौ सत्याग्रह करने का ऐलान किया था। अपने इसी ऐलान को पूरा करते हुए कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में गोसत्याग्रह किया। कांग्रेसी सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़कर अफसरों के दफ्तर ले जाने की कोशिश करते दिखे। यहां पढ़िए पूरी खबर

हिड़मा के गांव पहुंचे डिप्टी सीएम 
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सुकमा जिले के अंदरूनी इलाके में नक्सली कमांडर हिडमा के गांव पूवर्ती पहुंचे हैं। ऐसा देश की आज़ादी के बाद पहली बार हुआ है, जब कोई उप मुख्यमंत्री हिड़मा के गाँव पहुंचा है। इससे पहले हिडमा के गांव पूवर्ती तक बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुविधा पहुंचाकर प्रशासन ने अपनी धमक दिखाई है। यहां पढ़िए पूरी खबर

छत्तीसगढ़ के 3 कांवड़ियों की यूपी में मौत
उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले के कौशाम्बी में एक रोड एक्सीडेंट में छत्तीसगढ़ के तीन कांवड़ियों की मौत हो गई है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगतों की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। सीएम विष्णुदेव ने बलरामपुर जिला प्रशासन को कौशाम्बी जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर घायल कांवड़ियों के बेहतर इलाज और मृतकों के शवों की वापसी के लिए निर्देश दिए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर

डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ में बड़ी पहल 
कोलकाता में रेप के बाद लेडी डॉक्टर की हत्या के मामले से उपजा आक्रोश छत्तीसगढ़ में भी फैल गया है। शुक्रवार को मेडिकल कालेज के अलावा एम्स के डॉक्टरों ने भी हड़ताल कर दिया है। इस पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने स्थानीय डॉक्टरों को सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा है कि, जल्द ही सभी हॉस्पिटल्स को करीबी पुलिस थानों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बंगाल की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि, दोषियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, जो पूरा देश चाहता है। यहां पढ़िए पूरी खबर

ACB-EOW की 20 टीमों ने मारा छापा  
एंटी करप्शन ब्यूरो और ईओडब्ल्यू ने संयुक्त रूप से आय से अधिक संपत्ति के मामले में कई राज्यों में छापे मारे हैं। निलंबित आईएएस समीर बिश्नोई, रानू साहू और राज्य प्रशासनिक सेवा की अफसर सौम्या चौरसिया से संबंधित अनेक ठिकानों पर दबिश दी है। सूत्रों के मुताबिक ईओडब्ल्यू की 20 टीमों ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, कर्नाटक और बैंगलोर में कई ठिकानों पर छापा मारा है। यहां पढ़िए पूरी खबर

गोली लगने से जवान की मौत  
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ थाना में पदस्थ जवान की गोली लगाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, जवान सर्विस रायफल की सफाई कर रहा था, सफाई करने के दौरान अचानक गोली चल गई। जिसे वह गंभीररूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर

5379487