Logo
छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

आज कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस आज,महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा। जंगल सफारी को अब प्लास्टिक फ्री बनाने की तैयारी,निर्देश जारी।

कांग्रेस की महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस आज: प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस को आज संबोधित करेंगे। यह कांफ्रेंस दोपहर 12 बजे राजीव भवन में होगी। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी सहित अन्य विषयों पर हो सकती है चर्चा।

भाजपा महिला मोर्चा मनाएगी रक्षाबंधन : आज रायपुर के माना कैंप में जवानों के साथ भाजपा महिला मोर्चा रक्षाबंधन का पर्व मनाएगी। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के नेतृत्व में कार्यक्रम होगा। दोपहर एक बजे रक्षाबंधन कार्यक्रम की शुरुआत होगी।कार्यक्रम में महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद रहेंगी।

जंगल सफारी होगा प्लास्टिक फ्री: रायपुर के जंगल सफारी में विजिटर्स को अब प्लास्टिक ले जाने की अनुमति नहीं होगी। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने निर्देश दिए है।वहीं जंगल सफारी आम नागरिकों के लिए मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा।
 

5379487