Logo
सीएम साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर है,बाबा महाकाल का करेंगे दर्शन। विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

मुख्यमंत्री साय का  म. प्र. दौरा: सीएम साय आज मध्यप्रदेश के दौरे पर है। जहां पर वे उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे। इस दौरान वे म.प्र. के सीएम मोहन यादव से उज्जैन सर्किट हाउस में मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे दोपहर 1.45 बजे रायपुर लौटेंगे ।साथ ही सीएम साय ने प्रदेशवासियों को  रक्षाबंधन का पर्व की बधाई भी दी।

केंद्रीय जेल में मनाया जाएगा रक्षाबंधन: रायपुर के केंद्रीय जेल में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में बहनों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।सुरक्षा को देखते हुए सिर्फ राखी जेल के अंदर ले जा सकती है। बहने.सभी आवश्यक सामग्री की व्यवस्था खुद जेल प्रबंधन करेगा सुबह 8.00 बजे से लेकर शाम 4.00 बजे तक राखी के लिए दिया गया समय।

सावन माह का आखरी सोमवार: पवित्र सावन माह का आज आखिरी सोमवार है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।भगवान भोलेनाथ का आज विशेष श्रृंगार किया जाएगा। पूरे प्रदेश में शिव मंदिरों में भगवान भोले के जयघोष.ही रही है। भक्त हाथों में जल, दूध, धतूरा, फुल, बेल पत्र लेकर पहुँच रहे है ।

कल कांग्रेस विधायक दल की बैठक:  विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ़्तारी मामले में कल कांग्रेस के विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में यादव की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन की रूपरेखा तय होगी। साथ ही 22 अगस्त को कांग्रेसी  ईडी दफ्तर का घेराव करेगी।हिंडनबर्ग रिपोर्ट खुलासे को लेकर होगा घेराव वहीं 24 अगस्त को कांग्रेस जिला स्तरीय प्रदर्शन करेगी ।

5379487