Logo
सड़क क्रॉस करने के दौरान वाहन की चपेट में आने से मगरमच्छ की मौत हो गई। बिलासपुर जिले  मासूमों की टीका लगने से मौत होने का ताजा मामला सामने आया है। दो मौसमों की मौत ने राजनीतिक तुल पकड़ लिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं। 

रविवार की बड़ी खबरें 

सड़क हादसे में मगरमच्छ की मौत 

छत्तीसगढ़ के रतनपुर क्षेत्र में स्थित खूंटाघाट डैम में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है, जो भोजन की तलाश में अक्सर डैम से बाहर निकल जाते है। डैम से निकलकर सड़क क्रॉस करने के दौरान ग्राम जाली पुरैना तालाब के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक मगरमच्छ की मौत हो गई। जिसकी सर कुचली हुई लाश मिली है। सुरक्षा व्यवस्था न होने से अक्सर मगरमच्छ डैम से बाहर चले जाते है। पढ़िए पूरी खबर...

टीकाकरण के बाद दो नवजातों की मौत 

बिलासपुर जिले  मासूमों की टीका लगने से मौत होने का ताजा मामला सामने आया है। दो मौसमों की मौत ने राजनीतिक तुल पकड़ लिया है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव रविवार सुबह बिलासपुर के मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे और यहां टीका लगने से मासूमों की मौत का कारण जानने पहुंचे। यहां अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखें मासूमों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना। परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। पढ़िए पूरी खबर...

कांग्रेस नेता ने परिवार सहित खाया जहर 

जांजगीर चांपा में कांग्रेस नेता पंचराम यादव ने परिवार सहित जहर खा लिया। जहर खाने से पंचराम यादव, पत्नी और दोनों बेटों की मौत हो गई। जहर खाने के कारण का अभी खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पढ़िए पूरी खबर...

जलती चिता के पास तंत्र क्रिया 

बिलासपुर जिले में दो लोग जलती चिता के पास तांत्रिक गतिविधियां करते हुए पाए गए। उनके पास युवक और युवती की तस्वीर भी थी। उसे लेकर ही वे तांत्रिक क्रिया कर रहे थे। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद तांत्रिकों और स्थानीय लोगों के बीच झड़प हुई। मारपीट के बाद लोगों ने तांत्रिकों को पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।  पढ़िए पूरी खबर...

गृह मंत्री अमित शाह बोले- वामपंथी उग्रवाद का मार्च 2026 से पहले देश से 'खात्मा' तय
अमित शाह (Amit Shah)? भारतीय राजनीति में वह नाम विगत एक दशक से भरोसे का पर्याय बना हुआ है। फिर चाहे उन पर यह भरोसा देश के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का अपने सर्वाधिक विश्वस्त सहयोगी के रूप में हो, भाजपा कार्यकर्ताओं का सुयोग्य नेतृत्वकर्ता के रूप में हो या आम जनता का दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ साहसिक फैसले क्रियान्वित करने वाले गृहमंत्री के रूप में हो। पढ़िए पूरी खबर... 

भाजपा का सदस्यता अभियान 

छत्तीसगढ़ में बीजेपी 3 सितंबर से सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। इसको लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि, भाजपा का संगठन 365 दिन चौबीस घंटे कम करने वाला संगठन है। सदस्यता का काम पार्टी का प्राथमिक काम है। 1 सितंबर को पीएम मोदी की प्रथम सदस्यता लेने के बाद प्रदेश में भी अभियान शुरू होगा। छत्तीसगढ़ में सीएम विष्णुदेव साय की सदस्यता के बाद 3 सितंबर से जिलों में सदस्यता का अभियान प्रारंभ होगा। हर जाति, हर समुदाय, हर वर्ग में भाजपा जो काम करती है उसे बताया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर...

5379487