Logo
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन कई मुद्दों को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरते हुए नजर आएगा। डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

मंगलवार की संक्षिप्त खबरें

छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का दूसरा दिन : सत्र का दूसरा दिन हंगामेदार रहेगा। विभिन्न मुद्दों को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष को घेरते नजर आएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा अपने विभाग से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देंगे। तृतीय अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। 
पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन का सदन में उल्लेख होगा। पंचायती राज संशोधन द्वितीय अध्यादेश पटल पर रखा जाएगा। प्रश्नकाल में शिक्षा, वन, राजस्व विभाग पर चर्चा होगी। ध्यानाकर्षण में गृह और नगरीय प्रशासन विभाग, अरपा नदी में प्रदूषण ,बिलासपुर के लोफंदी गांव में कई लोगों की मौत का मुद्दा उठेगा 

कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया : डिप्टी सीएम विजय शर्मा की पहल पर सभी जेलों में कैदियों का गंगा जल स्नान कराया गया। 5 सेंट्रल जेल, 20 जिला जेल और 8 सब-जेल में कैदियों को गंगा जल से स्नान कराया गया। आत्मशुद्धि और नैतिक उत्थान के लिए कैदियों ने स्नान किया। महाकुंभ के ऐतिहासिक अवसर पर कैदियों को आध्यात्मिक लाभ देने की सरकार की पहल है। इसके लिए जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए विशेष व्यवस्था की। 

महापौर, पार्षदों का शपथ ग्रहण : रायपुर नगर निगम में महापौर, पार्षदों का 27 फरवरी को शपथ ग्रहण होगा। नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे सहित 70 वार्ड पार्षद दोपहर 3 बजे इनडोर स्टेडियम में होगा शपथ ग्रहण करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शपथ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल शपथ समारोह में शामिल होंगे। विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा सहित संगठन के नेता कार्यकर्ता भी मौजूद रहेंगे। महापौर मीनल चौबे शपथ के बाद MIC का गठन करेगी।  

5379487