Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। रायपुर नगर निगम का बजट आज पेश किया जाएगा। पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

दो जिलों के दौरे पर सीएम साय 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बलौदाबाजार जिले के दौरे पर रहेंगे। नवा रायपुर में वन विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में शिरकत करेंगे। दोपहर 2 बजे रायपुर से बलौदाबाजार के लिए रवाना होंगे। बलौदाबाजार में मनोविकास केंद्र जाएंगे। दोपहर 3 बजे गोंडवाना सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। शाम करीब 5 बजे वापस रायपुर लौटेंगे। शाम 7 बजे ग्रास मेमोरियल मैदान जाएंगे। ग्रास मेमोरियल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय विश्व शांति अखंड ब्रम्ह महायज्ञ में शामिल होंगे। 

रायपुर नगर निगम का बजट आज होगा पेश 

रायपुर नगर निगम का बजट आज पेश किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे अपने कार्यकाल का पहला बजट आज पेश करेंगी। इस साल का बजट पिछले साल से कम हो सकता है। पिछला बजट 1900 करोड़ था। इस बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। पटल पर बजट पेश करने से पहले महापौर मां महामाया की पूजा अर्चना करेंगे।
 
पीसीसी चीफ दीपक बैज जाएंगे दिल्ली

पीसीसी चीफ दीपक बैज आज दिल्ली जाएंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात करेंगे। मुलाकात में कांग्रेस संगठन में बदलाव पर चर्चा हो सकती है। अन्य संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं। 

5379487