Logo
श्री राम के दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से दो दोस्त पैदल ही अयोध्या पहुंचे। आज ही उन्होंने अपनी 700 किमी की पदयात्रा पूरी की। 

कुश अग्रवाल-पलारी। राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। देशभर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पलारी के दो दोस्त पैदल ही अयोध्या निकल गए। आज ही उमकी 700 किमी की पैदल यात्रा पूरी हुई है। ये दोनों युवक पलारी विकासखंड के ग्राम सर्रा और दतान के रहने वाले हैं। एक का नाम नारायण वैष्णव और दूसरे का नाम मनोज साहू है। 

पूरी हुई पदयात्रा 
नारायण और मनोज 12 दिसंबर को अयोध्या के लिए पैदल ही रवाना हुए थे। उन्होंने बताया कि, भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अयोध्या पहुंचने की योजना बनाई थी। आज वे अयोध्या पहुंच गए। 

हम राम नाम के सहारे: नारायण वैष्णव
नारायण वैष्णव ने कहा कि, हम राम नाम के सहारे हैं। हमारी पद यात्रा खत्म हुई। अब हम भगवान श्री राम के दर्शन करेंगे। उन दोनो के हाथों पर भगवा ध्वज और पीठ पर राम मंदिर की तस्वीर है। 

राम जी सिर्फ हमारे नहीं बल्कि पूरी दुनिया के : मनोज 

मनोज साहू ने कहा कि, भगवान राम सबके हैं। मुझे अपने हिन्दू होने पर गर्व है। श्री राम की पूजा के लिए हिन्दू होना जरूरी नहीं है बस इंसान का दिल साफ होना चाहिए। हम तो गर्व से कहते हैं राम जी सिर्फ हमारे नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया के हैं। 

5379487