Logo
झीरम घाटी हमले की याद में बनाए गए शहीद स्मारक में तोड़फोड़ और चोरी के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। दोनों पार्टियों के नेताओं ने कार्रवाई की मांग की। 

जीवानंद हलधर- जगदलपुर। झीरम घाटी हमले की याद में बनाए गए शहीद स्मारक में तोड़फोड़ और चोरी के मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। दोनों दलों के नेताओं ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

बता दें कि, जैसे ही झीरम शहीद स्मारक में लगाए गए शहीदो की मूर्ति और उनके नेम प्लेट की पट्टी सहित नीचे लगी लाइटों को तोड़कर चुराने की खबर कांग्रेसियों को लगी तो उन्होंने इस मामले में निगम प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर ठीकरा फोड़ दिया। वहीं संगठन ने नाराजगी व्यक्त की है मामले में असामजिक तत्वों और निगम प्रशासन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

महापौर ने भी की घटना की निंदा 

वहीं शहीद स्मारक में तोड़फोड़ और चोरी की घटना पर शहर के महापौर ने भी निन्दा व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि, यह शहीदों का अपमान है और जो भी इसमें दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। मेयर संजय पांडे और उनके सभी मंत्रिमंडल ने कोतवाली थानेदार से शिकायत की और जांच की मांग की है। 

मामले की जांच के बाद हो कड़ी कार्रवाई 

उन्होंने आगे कहा कि, कांग्रेस शासन में शहीद मेमोरियल बनाने में भी भ्रष्टाचार किया गया। जो साल भर भी नहीं टिका, उसकी सुरक्षा भी कांग्रेसियों के हाथों में थी। उन्होंने अपने नेताओं के बनाए गए शहीद स्मारक के साथ धोखाधड़ी किया है। लेकिन जिसने भी यहां पर तोड़फोड़ की है उन्हें बक्शा न जाए। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। 

jindal steel jindal logo
5379487