Logo
पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को आग लगा ली है। आग में जलने के कारण युवक की मौत हो गई है। 

लोकेश बैस/जांजगीर-चांपा-  छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पेट्रोल छिड़ककर युवक ने खुद को आग लगा ली है। आग में जलने के कारण युवक की मौत हो गई है। 

बता दें, मृतक युवक ने पेट्रोल पंप से पेट्रोल खरीदकर पंप के पास आग लगाई है। कुछ दिन पहले युवक और उसका भाई सड़क हादसे का शिकार हुए थे। हादसे में भाई की मौत हो गई थी और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जैसे ही घायल युवक को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली, वैसे ही उसने खुद को आग लगाकर जला लिया और मौत के घाट उतर गया। 

जानकारी के मुताबकि, अस्पताल से छुट्टी होने के बाद घटना को अंजाम देने वाला मृतक युवक बलौदा थाना क्षेत्र के हरदी विशाल का रहने वाला है। मृतक अशोक बनर्जी की मरने की वजह से पुलिस खोज रही है। 

तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी

बालोद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। पानी में डूबने से कार में सवार डॉक्टर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला गुरुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक का नाम थनेश साहू था। वह भानपुरी गांव का रहने वाला था। दंतेवाड़ा जिले में ग्रामीण चिकित्सा साहयक के पद पर पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, थनेश साहू छुट्टियां मनाने के लिए गांव गया हुआ था। वह शनिवार को अपने कार की सर्विसिंग कराकर वापस लौट रहे थे तभी ग्राम भूलनडबरी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर नाले में जा रही । पानी में डूबने से कार में सवार डॉक्टर की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई। है। 

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई बाइक, दो की मौत

इधर, सरगुजा के राष्ट्रीय राजमार्ग 43 में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में थे। तभी काराबेल पुलिया के पास उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे डिवाइडर से जाकर टकरा गए। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है। 

5379487