पुरुषों के दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है। यह बात आपने कई बार सुनी होगी। लेकिन, क्या आपने कभी सुना है कि महिला का दिल किस रास्ते से होकर गुजरता है। शायद इस सवाल का जवाब किसी के पास नहीं है। अगर आप भी इस सवाल का जवाब नहीं जानते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ऐसी पते की बात बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपनी गर्लफ्रेंड का दिल आसानी से जीत सकते हैं। बात कर रहे हैं दिल्ली के रोमांटिक रेस्टोरेंट के बारे में, जहां आप महज 2000 रुपये से कम का खर्चा कर अपनी गर्लफ्रेंड का यादगार अनुभव दे सकते हैं। तो बिना देर किए बताते हैं उन रेस्टोरेंट के बारे में, जहां जादुई माहौल में अपनी प्रेमिका को खाना खिलाकर उनका दिल जीत सकते हैं।

लोधी नगर का जामुन रेस्टोरेंट
जामुन रेस्टोरेंट।

नई दिल्ली के लोधी नगर स्थित जामुन रेस्टोरेंट अपनी रोमांटिक सज्जा के लिए प्रसिद्ध है। यह अपनी लाइटिंग और सीटिंग सजावट के लिए आपको एक नई दुनिया में होने का अहसास देता है। यहां शराब के साथ लाइव संगीत की सुविधा भी उपलब्ध है। बुरा न मानिये, यहां का खाना भी इतना स्वादिष्ट है कि अगर आपके पार्टनर ने स्वाद चख लिया तो आपसे ज्यादा उनका ध्यान व्यंजनों पर रहेगा। रोमांटिक डेट के लिए यह पूरी तरह से सही है। खास बात है कि यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 1800 रुपये है। इस रेस्टोरेंट के खुलने का समय दोपहर 12 बजे से रात 11:30 बजे तक का है।

हौज खास का कोस्ट कैफे
हौज खास गांव स्थित कोस्ट कैफे।

हौज खास गांव का कोस्ट कैफे भी युवाओं को खासा पसंद है। हरियाली से घिरा यह कैफे आपको खाने पीने के बेहतरीन ऑप्शन देकर रोमांटिक अंदाज में अपने पार्टनर को प्रपोज करने का अवसर देता है। यहां के कॉन्टिनेंटल फूड बेहद स्वादिष्ट हैं। खास बात है कि यहां दो लोगों के लिए खाने पीने का औसत खर्चा 1400 रुपये है। ऐसे में आपको एक बार अपने पार्टनर के साथ इस कैफे में जरूर जाना चाहिए।

महरौली का थाई हाई रेस्टोरेंट
महरौली का थाई हाई रेस्टोरेंट।

महरौली का थाई हाई रेस्टोरेंट अपने थाई व्यंजनों के लिए खासा प्रसिद्ध है। यहां की थाई करी, यम वून सेन काई, सटे चाए और टॉम यम सूप सभी को बेहद पसंद आता है। यह भी विशेषकर युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। अगर आप भी रोमांटिक रेस्टोरेंट की तलाश कर रहे हैं, तो आप इस रेस्टोरेंट में भी जा सकते हैं। यहां दो लोगों के लिए खाने का औसत खर्चा 2000 रुपये है। इस रेस्टोरेंट की टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 11:45 बजे की है। यहां भी आप शराब के साथ लाइव म्यूजिक का आनंद ले सकते हैं।

कैलाश कॉलोनी स्थित कैफे 27
कैलाश कॉलोनी स्थित कैफे 27

कैलाश कॉलोनी स्थित कैफे 27 भी रोमांटिक डेट के लिए खासा प्रसिद्ध है। इसके छत से आप बाहर का नजारा लेते हुए मुगलई और कॉन्टिनेंटल, इटैलियन और ओरिएंटल फूड के साथ ही भारतीय व्यंजनों का भी आनंद ले सकते हैं। अगर कभी यहां जाना हो तो यहां के दही कबाब टिक्का अवश्य ट्राई करना। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 1900 रुपये है। यहां भी शराब की सुविधा उपलब्ध है। इसके अलावा, अपने पार्टनर के साथ यहां लाइव म्यूजिक का भी आनंद ले पाएंगे। यह रेस्टोरेंट दोपहर 12 बजे से खुलता है और रात 1 बजे बंद होता है।

नेहरू प्लेस का पिसो 16 रेस्टोरेंट
नेहरू प्लेस स्थित पिसो 16 रेस्टोरेंट।

अगर आप यूरोपीय व्यंजन खाना पसंद करते हैं, तो आपको पिसो 16 रेस्टोरेंट की विजिट अवश्य करनी चाहिए। साथ ही, अपनी पार्टनर को भी ले जाना मत भूलना। दरअसल, यह रेस्टोरेंट अपने यूरोपीय व्यंजनों के लिए पूरी दिल्ली में फेमस हैं। यहां के व्यंजन का स्वाद चखने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं। व्यंजन को जिस तरह से परोसा जाता है, उससे न केवल आपका साथी बल्कि स्वयं आप भी अचंभित रह जाएंगे। यहां भी दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 1800 के आसपास है।

सिविल लाइन का रोमिया लेन रेस्टोरेंट 
सिविल लाइन का रोमिया लेन रेस्टाेरेंट।

सिविल लाइन का रोमिया लेन रेस्टोरेंट दिल्ली के सबसे किफायटी रोमांटिक रेस्टोरेंट में शीर्ष पायदान पर है। ऐसा लगता है कि यहां हर जगह की डेकोरेशन प्रेमियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। यहां भी शराब की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, बड़ी स्क्रीन लगाई गई है ताकि क्रिकेट मैच हो तो युवा व्यंजनों के साथ इसका लुत्फ उठा सकते हैं। यहां दो लोगों के औसत खाने का खर्चा 2000 रुपये है। यह रेस्टोरेंट सुबह 11 बजे से रात 1 बजे तक खुला रहता है। आपको भी एक बार पार्टनर के साथ यहां अवश्य विजिट करनी चाहिए ताकि वो जिंदगी भर इस डेट को भूल न सके।

लाडो सराय का रोज कैफे
लाडो सराय का रोज कैफे भी डेट के लिए बेहद खास जगह।

लाडो सराय के सैदुलाजब के पास वेस्टेंड मार्ग पर स्थित रोज कैफे भी रोमांटिक रेस्टोरेंट की लिस्ट में शामिल है। यहां सफेद, फिरोजी और गुलाबी रंग की मिश्रित सजावटी चीजें यहां के माहौल को प्रेम नगरी होने का अहसास देता है। यहां का खाना इतना स्वादिष्ट है कि पेट भरने के बाद भी आपका दिल नहीं भरेगा। अगर आप अपनी पार्टनर को रोमांटिक रेस्टारेंट में ले जाना चाहते हैं, तो इस मिस करने की गलती हरगिज मत करना। यहां दो लोगों के खाने का औसत खर्चा 1700 है। दोपहर 12 बजे से रात 9:30 बजे तक किसी भी वक्त अपनी पार्टनर को लेकर यहां पहुंच सकते हैं।

ये भी पढ़ें : दिल्ली के बेहतरीन ढाबे, जिनके आगे मुरथल के ढाबों का स्वाद फीका; एक बार अवश्य ट्राई करें

ये भी पढ़ें : दिल्ली में बहुत खा चुके छोले-भटूरे, अब चखिये बेस्ट मटन चिकन का स्वाद