Logo
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल तक जो केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन कर एक या दो सीट जीतने की बात करते थे, वह अब अकेले जीतने का दावा कर खुद का मजाक उड़वा रहे हैं।

Delhi: आखिरकार रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपेक्षा अनुसार कांग्रेस को धोखा दे ही दिया और ऐसा करते हुए केजरीवाल का दिल्ली में सांतों सीटें जीतने का दावा तो शायद मुंगेरीलाल को भी हैरान कर दे। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कल तक जो केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन कर एक या दो सीट जीतने की बात करते थे, वह अब अकेले जीतने का दावा कर खुद का मजाक उड़वा रहे हैं। सचदेवा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि दिल्ली भाजपा ने 2013 से आज तक लगातार कहा है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक विश्वसनीय व्यक्ति नहीं और जिस तरह उन्होंने राजनीतिक साथियों को इस्तेमाल कर उनसे किनारा किया है उसके चलते यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि एक पुरानी कहावत 'ऐसा कोई सगा नहीं जिसे इसने ठगा नहीं' उन पर चरितार्थ होती है।

अब इंडी गठबंधन के नाम पर कांग्रेस जैसे दूसरे दलों को भी ठग रहे

सचदेवा ने कहा है कि अब तक केजरीवाल किरण बेदी, प्रशांत भूषण, कुमार विश्वास, कपिल मिश्रा, शाजिया इलमी आदि जैसे लोगों को राजनीतिक रूप से ठगते थे पर अब वह इंडी गठबंधन के नाम पर कांग्रेस जैसे दूसरे दलों को भी ठग रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने लगातार कहा था कि केजरीवाल कांग्रेस या इंडी के किसी दल से कोई गठबंधन नहीं करेंगे और अंतिम समय पर गत दो दिन पहले पंजाब एवं चंडीगढ़ की सभी सीटों को अकेले लड़ कर जीतने का सपना अपने कार्यकर्ताओं को दिखाने वाले केजरीवाल ने आज दिल्ली की सभी सीटें लड़ने एवं जीतने का दावा कर कांग्रेस को दिल्ली में तो अकेले लड़ने लायक भी नहीं छोड़ा।

अब सातों सीटें का चुनाव लड़ने की तैयारी लायक भी नहीं छोड़ा

सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल ने जिस तरह अपने दल के अधिकांश प्रमाणिक साथियों को राजनीति छोड़ने को मजबूर किया ठीक उसी तरह केजरीवाल ने कांग्रेस को ठग कर उसे अब सातों सीटें का चुनाव लड़ने की तैयारी लायक भी नहीं छोड़ा है। उन्होंने कहर है कि केजरीवाल देश भर में घूम घूम कर लोगों से अपने शिक्षा एवं स्वास्थ्य मॉडल के साथ ही फ्री बिजली की कहानियां सुना कर भ्रमित करने की कोशिश करते हैं पर अब देश की जनता उनकी योजनाओं की विफलता को भली भांति जान चुकी है और अब गुमराह नहीं होने वाली है। उन्होंने कहा है कि देशभर की जनता के बीच केजरीवाल सरकार का क्लास रूम घोटाला, शिक्षा मॉडल और तो नकली दवाएं जैसे स्वास्थ्य मॉडल की पोल खोल चुके हैं और अब देशभर में लोग जान गए हैं कि दिल्ली के अधिकांश बिजली उपभोक्ताओं खासकर कमर्शियल कनेक्शन वालों को देश की सबसे महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है।

5379487