Logo
दिल्ली के शांति वन के पास एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर लगे रेलिंग में जा घुसी है। इस भीषण हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Delhi Accident: राजधानी दिल्ली में आज गुरुवार को सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दिल्ली के शांति वन के पास एक तेज रफ्तार कार फुटपाथ पर लगे रेलिंग में जा घुसी है। रेलिंग पर लगा लोहे रॉड कार में घुस कर आरपार हो गई। कार में चार छात्र सवार थे। इस भीषण हादसे में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दिल्ली में दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, हादसा शांति वन से गीता कॉलोनी जाने वाले पुल पर हुआ है। आज गुरुवार को सुबह तेज रफ्तार गाड़ी फुटपाथ पर लगे रेलिंग में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि रेलिंग कार के आरपार हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

रेलिंग के आरपार हुई कार

सूचना पाते ही पुलिस मौके पहुंची और कार में फंसे लोगों को किसी तरीके से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार के अंदर चार लोग सवार थे। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किराए पर ली थी कार

पुलिस के मुताबिक, दयाल सिंह कॉलेज निवासी अश्वनी मिश्रा अपने दोस्तों अश्वनी पांडे, केशव, कृष्णा और उज्जवल के साथ अपना जन्मदिन मनाने जा रहे थे और उन्होंने एक कार किराए पर ली थी। शादीपुर में हुंडई वेन्यू 1500 रुपये में किराए पर ली गई। पांचों दोस्त गुरुग्राम के एक पब जा रहे थे। लौटते समय गीता कॉलोनी फ्लाईओवर पार करते समय, अपने मोबाइल फोन पर गाने बदलने के प्रयास में वाहन चला रहे अश्विनी मिश्रा ने अपनी गाड़ी का नियंत्रण खो दिया और ये हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:- लॉरेंस बिश्नोई ने सट्टा बाजार में रखा कदम: मार्केट में आया सट्टा ऐप, विदेश में बैठे गैंगस्टर्स कर रहे हैं प्रमोट

5379487