Logo
Delhi News: दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कमर कस ली है। इसकी तैयारी को लेकर आज जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हो रही है।

Delhi BJP Working Committee Meeting: दिल्ली में आगामी विधानसभा का चुनाव होने में अभी कई महीने का समय है। लेकिन बीजेपी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। दरअसल, दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की आज रविवार को बैठक हो रही है। इस बैठक में अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा के चुनावों में केजरीवाल को मात देने के लिए रणनीति पर चर्चा की जा रही है। यह बैठक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हो रही। इस बैठक में दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम के साथ बीजेपी के कई दिग्गज मौजूद हैं। 

इसमें विधानसभा चुनाव 2025 का रोड मैप पेश किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक अभी तक की यह सबसे बड़ी कार्यकारिणी बैठक होगी। जिसमें नियमित करीब 380 कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे। 2300 विशेष आमंत्रित कार्यकर्ता शिरकत करेंगे।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बैठक को करेंगे संबोधित

दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी व अन्य महत्वपूर्ण सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान राजनीतिक प्रस्ताव भी पास किए जाएंगे, इनमें लगातार तीसरी बार केंद्र में एनडीए की सरकार बनवाने में दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करने, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देने और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार व एमसीडी सरकार के कार्यों को लेकर निंदा प्रस्ताव शामिल होंगे। पार्टी नेता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल बैठक को संबोधित करेंगे।  

ये भी पढ़ें:- सुनीता केजरीवाल का नया वीडियो: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर किया बड़ा दावा, बोलीं- गवाही के लिए MSR के बेटे को फंसाया

दो दशक से दिल्ली की सत्ता से बाहर है बीजेपी

गौरतलब है कि भाजपा लोकसभा चुनाव में भले ही क्लीन स्वीप कर रही है। लेकिन विधानसभा की सत्ता में पिछले दो दशक से नहीं जीत पाई है। आम आदमी पार्टी 2015 और 2020 में लगातार दो बार भारी बहुमत से चुनाव जीतकर दिल्ली की सत्ता में काबिज है। हालांकि, बीजेपी नेताओं को उम्मीद है कि इस बार पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करेगी। बता दें कि  दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं। जिसमें बीजेपी के 8 विधायक हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी के 61 विधायक हैं।

CH Govt hbm ad
5379487