Logo
Weather Update: दिल्ली में एक बार फिर लोगों को उमस भरी गर्मी परेशान करने वाली है। आज रविवार को तेज धूप निकलने की संभावना है। वहीं, हरियाणा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Delhi Haryana Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर उमस भरी गर्मी का दौर शुरू होने वाला है। दिल्ली में शनिवार को भी दिन में सूरज के कड़े तेवर देखने को मिले थे, जिसने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। हालांकि, शाम के समय मौसम थोड़ा ठीक रहा। आज रविवार को दिल्ली में तेज धूप निकलने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होगा। वहीं, हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में एक दो दिन और मौसम थोड़ा अच्छा रहेगा, लेकिन इसके बाद फिर बारिश का दौर खत्म हो जाएगा और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में शनिवार को दिन के समय थोड़ी धूप जरूर देखने को मिली, लेकिन बीच-बीच में आसमान में बादल छाए रहे। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का इतना एहसास नहीं हुआ, लेकिन आज रविवार को दिल्ली में तेज धूप देखने को मिलेगी। जो लोगों के पसीने छुड़ा देगी। दिल्ली में अब कुछ दिनों तक बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं, दिल्ली के तापमान की बात करें तो आज रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा के मौसम की बात करें तो प्रदेश में अभी 2-3 दिन हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद हरियाणा में भी बारिश अपना मुंह फेर लेगी। प्रदेश में दो सितंबर तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद हरियाणा में भी मौसम का मिजाज बदलेगा और बारिश की संभावना कम हो जाएगी। हरियाणा में शनिवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश जरूर हुई, लेकिन इस बारिश के बाद लोगों को उमस ने थोड़ी परेशान भी किया। शाम तक मौसम थोड़ा ठीक हुआ।

हरियाणा आज रविवार को कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही प्रदेश में दिन भर बादल छाए रहेंगे और हल्की ठंडी हवाएं चलेगी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली रहेगी।

5379487