Logo
Weather Update: दिल्ली में मंगलवार को हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम में विभाग ने आज बुधवार को भी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, हरियाणा भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने करवट ली है। दिल्ली में मंगलवार को सुबह जमकर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव भी हुआ। जिससे यातायात जाम हो गया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, आज बुधवार को दिल्ली में बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही हरियाणा में भी कई जिलों में मंगलवार को अच्छी बारिश देखने को मिली और आज बुधवार को भी प्रदेश में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मंगलवार सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे जहां मौसम सुहावना बना तो वहीं, कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। दिल्ली के मिंटो ब्रिज समेत कई अंडरपास पानी से भर गए। भारी बारिश के बाद जाम की समस्या से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अभी कुछ दिन और लगातार बारिश होने की संभावना है। इसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली में दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम में बदलाव के बाद दिल्ली वालों को गर्मी भरी उमस से भी राहत मिली है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी मानसून एक्टिव और अभी कुछ दिनों तक बारिश होने की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है। आईएमडी के मुताबिक, आज बुधवार को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिले में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है।

आईएमडी के अनुसार, इस बार अगस्त के महीने में यमुनानगर, पंचकूला, पलवल, कैथल, फरीदाबाद में सामान्य से कम बारिश हुई, जबकि प्रदेश में अगस्त महीने में ही सामान्य से 33 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है।

5379487