Logo
Delhi Metro New Record: किसान आंदोलन को देखते हुए दिल्ली बॉर्डर पर की गई नाकाबंदी की वजह से डीएमआरसी ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

Delhi Metro New Record:  राजधानी दिल्ली में किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखने के लिए हर तरफ व्यवस्था चाक चौबंद है। दिल्ली के सभी बॉर्डर पर जबरदस्त बैरिकेडिंग कर दी गई है। इसके चलते दिल्ली में भारी जाम लग रहा है। ऐसे में अब लोग जाम की समस्या से निजात पाने के लिए लोग दिल्ली मेट्रो से सफर कर रहे हैं। इस बीच डीएमआरसी ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। दरअसल, डीएमआरसी ने एक आंकड़ा जारी कर बताया कि बीते दिन मंगलवार को 71.09 लाख यात्रियों ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। इस आंकड़े ने दिल्ली मेट्रो के सितंबर 2023 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये जानकारी साझा की है।

पिछले साल सितंबर में बना था नया रिकॉर्ड 

डीएमआरसी ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो में 13 फरवरी, 2024 को 71.09 लाख यात्रियों की बेजोड़ संख्या दर्ज की गई। इस बार के आंकड़े ने दिल्ली मेट्रो द्वारा सितंबर 2023 में बनाए गए अपने उच्चतम यात्री यात्रा रिकॉर्ड को तोड़ दिया है, जो अब तक की सबसे अधिक दैनिक यात्री संख्या थी। बता दें कि दिल्ली मेट्रो से पिछले साल चार सितंबर 2023 को 71.03 लाख लोगों ने दिल्ली मेट्रो से यात्रा किया था। जोकि से अब तक की सर्वाधिक संख्या थी। लेकिन मंगलवार को ये आंकड़ा भी टूट गया। बता दें कि दिल्ली मेट्रो को राष्ट्रीय राजधानी का लाइफ लाइन कहा जाता है। मेट्रो के जरिए दिल्ली में एक कोने से दूसरे कोने तक की यात्रा करते हैं। इसके अलावा से दिल्ली से गुरुग्राम और नोएडा के लाखों लोग भी यात्रा करते हैं। हालांकि, आमतौर रोजाना दिल्ली मेट्रो से लगभग 50 लाख लोग सफर करते हैं। लेकिन जब ट्रैफिक जाम की समस्या होती है तो लोग मेट्रो का सहारा लेते हैं।

मेट्रो के सभी गेट खुले 

बताते चलें कि किसानों के आंदोलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रशासन अलर्ट है। एहतियात के तौर पर बीते दिन मंगलवार को दिल्ली मेट्रो ने 9 स्टेशनों के गेट को बंद करने का ऐलान किया था, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली के सभी स्टेशनों के गेट खोल दिए गए हैं। डीएमआरसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट कर जानकारी साझा की है। डीएमआरसी ने लिखा कि दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले हैं। जहां से सभी यात्री एंट्री और एग्जिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर किसानों पर दागे आंसू गैस के गोले, BKU का ऐलान- कल से करेंगे रेलवे ट्रैक जाम

5379487