Logo
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को मौसम साफ रहेगा। वहीं कल से ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के लोग अक्टूबर महीने की शुरुआत से ही सर्दी आने का इंतजार कर रह हैं। हालांकि, इसके बाद तापमान में गिरावट देखने को नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें, तो लोगों को 27 अक्टूबर से ठंड का अहसास होना शुरू हो जाएगा। इसके बाद एसी चलाने की जरूरत महसूस नहीं होगी। 

मौसम विभाग की मानें, तो आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। जिसके चलते अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। अगले तीन दिनों का मौसम का ऐसा ही हाल रहने वाला है। वहीं कल से ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएगी।इन हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इन हवाओं के 26 अक्टूबर तक चलने की उम्मीद है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 27 से 28 अक्टूबर के आसपास एक और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के पहाड़ों पर पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से मैदानी इलाकों के मौसम में बदलाव दखने को मिलेगा।

दिल्ली में 26 जगहों पर बेहद खराब हुई हवा

दिल्ली के प्रदूषण लेवल की बात करें तो मंगलवार को हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शाम को औसत एक्यूआई 327 दर्ज किया गया है। राजधानी में 26 जगहों पर वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्थिति में है। यहां AQI 300 पार हो चुका है। वहीं आनंद विहार में AQI 414 पहुंच गया है। 

हरियाणा में आज कैसा रहेगा 

आईएमडी चंडीगढ़ की मानें, तो आज हरियाणा के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। ग्रामीण इलाकों में सुबह शाम हल्का कोहरा छा सकता है। हालांकि, दिन में धूप निकलेगी। वहीं आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 

5379487