Delhi-NCR Weather Update: इस बार मार्च की शुरुआत होते-ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। हालांकि 13 मार्च से 18 मार्च के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण कुछ दिनों से मौसम के मिजाज ठीक थे। लेकिन अब गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू करने वाली है। मार्च के अंत तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। 15 दिन का पूर्वानुमान करने वाली कुछ प्राइवेट एजेंसियों ने इस बात की जानकारी साझा की है। दिल्ली में आज AQI 176 दर्ज किया गया। संवेदनशील लोगों को इस लेवल में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
आज दिनभर कड़ी धूप के कारण तापमान बढ़ सकता है। सुबह के समय न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कई इलाकों में दोपहर के समय बादल भी छाए रहने का अनुमान जताया गया है। सुबह के समय 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। वहीं दिन में हवा 11 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चल सकती है। 19 मार्च को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है। हालांकि दिल्ली एनसीआर में इसका प्रभाव कम दिखेगा।
कैसा रहा था कल का मौसम
बता दें कि कल दिल्ली का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। ये तापमान सामान्य डिग्री से 0.6 डिग्री ज्यादा है। मंगलवार को हवाएं चल रही थीं जिसके कारण गर्मी के कारण लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
मार्च के आखिरी हफ्ते में दिखेगा गर्मी का प्रकोप
मार्च के अंतिम हफ्ते में गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। 26 मार्च से 31 मार्च के बीच तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।