Logo
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। आज भी तेज रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेगी। जिसके चलते मौसम में सुबह-शाम ठिठुरन रहेगी। हालांकि, 16 फरवरी के बाद मौसम पूरी तरह से बदल सकता है।

Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को तेज हवाएं चलती रहेंगी। जिससे मौसम ठंडा रहेगा। हालांकि, दिन में तेज धूप निकलने की वजह से इन हवाओं का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। वहीं 16 फरवरी के बाद फिर से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

दरअसल, दिल्ली और आसपास के इलाकों में हर दिन मौसम बदल रहा है। कभी दिन में गर्मी सताने लगती है तो कभी तेज हवाओं की वजह से सुबह-शाम की ठंड हो जाती है। ऐसे मौसम की वजह से लोग भी परेशान है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है वो गर्म कपड़ों को पहने या उतार कर रख दें। वहीं इससे सर्दी, जुकाम और खांसी के मामले भी बढ़ रहे हैं। वहीं इस मौसम का असर छोटे बच्चों के स्वास्थय पर भी पड़ रहा है, वो भी बीमार हो रहे हैं।

इसी बीच मौसम विभाग का कहना है कि 13 से लेकर 16 फरवरी तक 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इससे मौसम फिर ठंडा हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं 16 फरवरी के बाद हवाएं कमजोर पड़ने लगेगी और तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। 

ये भी पढ़ें- 1984 सिख दंगा केस: पिता-पुत्र की हत्या के मामले में सज्जन कुमार दोषी करार, कोर्ट 18 Feb को सुनाएगी सजा

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि गुरुवार को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद समेत आसपास के हिस्सों में मौसम साफ रहेगा। सुबह से ही धूप निकलनी शुरू हो जाएगी। हालांकि, 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जिसकी वजह से सुबह-शाम मौसम में ठिठुरन रहेगी। इसके अलावा दिन में तेज धूप खिलने की वजह से गर्मी महसूस होगी और लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत नहीं पडे़गी।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
दिल्ली 26 डिग्री सेल्सियस 12 डिग्री सेल्सियस
नोएडा 26 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गाजियाबाद 26 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
गुरुग्राम 25 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस
फरीदाबाद 26 डिग्री सेल्सियस 11 डिग्री सेल्सियस

 

ये भी पढ़ें- कौन हैं तुलसी गबार्ड?

5379487