Logo
Weather Update: दिल्ली और हरियाणा मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने आज बुधवार दिल्ली में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। जानें हरियाणा ने कैसा रहेगा आज का मौसम...

Delhi Haryana Weather Update: दिल्ली और हरियाणा मानसून एक बार फिर एक्टिव होगा। राजधानी में मंगलवार को हल्की ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही ने दिल्ली वालों का दिन सुहावना बनाए रखा। दिल्ली में कहीं कहीं हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज हुई। इससे गर्मी व उमस से थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार यानी 7 अगस्त से आने तीन दिन तक दिल्ली में झमाझम बारिश होने की संभावना है। बारिश को लेकर आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, हरियाणा में भी दिन भर ठंडी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम 

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को सुबह और शाम को बादल छाए रहने के साथ ही हल्की ठंडी हवाओं ने लोगों को उमस से राहत दी, लेकिन दोपहर के समय में सूरज के कड़े तेवर ने दिल्ली वालों को थोड़ा जरूर सताया था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार यानी 7 अगस्त से आने तीन दिन तक दिल्ली में झमाझम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा का मौसम

हरियाणा में भी एक बार फिर मानसून की मंगलवार देर रात एक्टिव हो गया है। प्रदेश में कई जिलों में मंगलवार रात हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 26 सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, प्रदेश में आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आज बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज बारिश के लिए प्रदेश के 11 शहरों में ऑरेंज और अन्य शहरों में यलो अलर्ट है। इन शहरों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने इन शहरों में आकाशीय बिजली गिरने का भी खतरा जताया है। इन शहरों में रादौर, थानेसर, शाहाबाद, अंबाला, बराडा, जगाधर, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला और कालका मुख्य रूप से शामिल है।

CH Govt hbm ad
5379487