Logo
Delhi New CM: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित घर में रहेंगी। आप सूत्रों का दावा है कि अरविंद केजरीवाल अगले दो हफ्तों में इस घर को खाली कर देंगे। जिसके बाद आदिशी यहां शिफ्ट हो जाएंगी।

Delhi New CM: दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) सिविल लाइंस में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित घर में रहेंगी। अभी यहां दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि केजरीवाल के घर खाली करने के बाद आतिशी इस घर में शिफ्ट हो जाएंगी। हालांकि, आम आदमी पार्टी की ओर से ऐसा कोई बयान जारी नहीं किया गया है।  

दरअसल, जब अरविंद केजरीवाल की सरकारी आवास का रिनोवेशन कराया था, तो उस समय काफी विवाद हुआ था। बीजेपी के नेता आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गए थे। इस मामले की जांच भी सीबीआई कर रही है। हालांकि, आप नेताओं का कहना है कि यह घर सिर्फ केजरीवाल के लिए नहीं बल्कि हर अगले मुख्यमंत्री के लिए है।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि जो भी दिल्ली का मुख्यमंत्री होगा। वो ही उस घर में रहेगा। खबरों की मानें, तो अब दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी को बनाया गया है। ऐसे में वह जल्द ही इस घर में शिफ्ट करेंगे। कहा जा रहा है कि उन्हें जेड सुरक्षा भी दी जाएगी। 

अरविंद केजरीवाल दो हफ्तों में खाली कर सकते हैं सरकारी आवास 

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद खबरें आ रही हैं कि अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास अगले दो हफ्तों में खाली कर सकते हैं।  

Also Read: केजरीवाल के इस्तीफे पर अन्ना हजारे की ये रही प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले

दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री हैं आतिशी 

बता दें कि आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। उनसे पहले कांग्रेस की शीला दीक्षित और बीजेपी की सुषमा स्वराज दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी थी। वहीं, देश की बात करें तो वर्तमान में भारत में दो महिला मुख्यमंत्री है। जिसमें कोलकाता की मुख्यमंंत्री ममता बनर्जी और दिल्ली की सीएम आतिशी हैं।  

 

5379487