Logo
Delhi New GOVT: रेखा गुप्ता दिल्ली की नई सीएम बन चुकी है। उनके साथ 6 भाजपा नेताओं ने भी कैबिनेट मंत्री की शपथ ली है। शपथ ग्रहण करते ही रेखा कैबिनेट ने पहला बड़ा फैसला किया है।

Delhi New GOVT: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता के कार्यकाल में दिल्ली में जबरदस्त काम देखने को मिल सकता है। इसका इशारा रेखा गुप्ता ने सीएम बनते ही दे दिया है। सिर्फ 2 घंटे पहले शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता ने बड़ा फैसला किया है। रेखा गुप्ता के साथ सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों ने मिलकर यह पहला फैसला किया है। इससे ये तो आभास हो गया है कि रेखा सरकार यमुना की सफाई को प्राथमिकता देने वाली है।

रेखा गुप्ता कैबिनेट ने क्या फैसला किया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आज शाम 5 बजे दिल्ली में होने वाली यमुना आरती में शामिल होने वाली है। दिल्ली चुनाव में यमुना की सफाई बड़ा मु्द्दा रहा। केजरीवाल की हार में यमुना सफाई के मुद्दे का गहरा असर पड़ा। भाजपा ने चुनावी वादे में ये भी कहा था कि अगर हमारी सरकार बनती है, तो यमुना को साफ कर देंगे। इससे साफ है कि भाजपा प्राथमिकता के साथ यमुना को साफ करने वाली है। दिल्ली में जैसे ही भाजपा की सरकार बनी, दिल्ली में यमुना आरती शुरू कर दी गई थी।

ये 6 नेता बने कैबिनेट मंत्री

आज शाम 7 बजे रेखा गुप्ता अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ पहली बैठक भी करेंगी। दिल्ली कैबिनेट मंत्रालय में जिन 6 नेताओं शामिल किया गया है, उनमें नई दिल्ली सीट से जीत दर्ज करने वाले प्रवेश वर्मा, राजौरी गार्डन से विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी सीट से विधायक आशीष सूद, बवाना सीट से रविंदर इंद्राज सिंह, विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह और करावल नगर से कपिल मिश्रा शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- Delhi CM Oath Ceremony: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने रेखा गुप्ता को दिया आशीर्वाद, कुछ अनोखे अंदाज में नजर आए भाई-बहन

5379487