Logo
Delhi Police: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले ही बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ शुरू हो चुकी थी, लेकिन अब बीजेपी की सरकार बनने के बाद इस अभियान में और भी तेजी देखी जा रही है। पढ़िये ये रिपोर्ट...

Delhi Police: दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस एक्शन में है। लंबे समय से दिल्ली में बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने एक दर्जन अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि 'हमने दिल्ली में 12 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी बांग्लादेशी अवैध रूप से दिल्ली में आए थे। इनके पास से अवैध दस्तावेज भी मिले हैं।' 

267 लोग मिले संदिग्ध 

साउथ दिल्ली पुलिस द्वारा साउथ ईस्ट दिल्ली में अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्या मुस्लिमों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत कुछ दिनों में मुंडका, टिकरी बॉर्डर मुंडका, बेनीवाल लोहा मंडी, इंद्र झील, राज पार्क, सुल्तानपुरी और कमरुद्दीन नगर इलाके में लगभग 833 लोगों की जांच की गई। इनमें 267 लोग संदिग्ध मिले। इनमें से 174 लोगों ने खुद को बंगाल और असम का बताया। पुलिस वहां के प्रशासन से इन लोगों की जानकारी मांग रहा है। साथ ही अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Timing: यात्रियों के लिए जरूरी खबर, होली के दिन सुबह ठप रहेगी सेवा, जानें कब चलेगी पहली मेट्रो

तीन दिन में पकड़े गए 30 बांग्लादेशी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। इस दौरान जनवरी के महीने में मात्र तीन दिनों में 30 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था। बीते दिन 5 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी, जिसमें बताया गया था पीरागढ़ी इलाके में तीन बांग्लादेशी हैं। 

बीते दिन पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार

पुलिस ने गश्त के दौरान काली मंदिर के पीछे से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बांग्लादेशी होने की बात स्वीकार कर ली। इसके अलावा दिल्ली के सदर बाजार इलाके से पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने बांग्लादेशी होने की बात स्वींकार की है। पुलिस इनसे पूछताछ कर समूह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है। साथ ही इन लोगों को वापस इनके देश भेजने की तैयारी की जा रही है। 

ये भी पढ़ें: Holi Festival 2025: दिल्ली के इन पांच बाजारों में करें होली की शॉपिंग, कीमतें जानकर दोस्त बोलेंगे- मार्केट लूट ली

5379487