Logo
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने Elon Musk के AI चैटबॉट Grok से मजाकिया अंदाज में चालान को लेकर सवाल किया। इस पर ग्रोक ने देसी अंदाज में जवाब दिया, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। इसके बाद से ग्रोक चर्चा का विषय बना हुआ है।     

Delhi Police: लोग अक्सर मजाक में या फिर खाली समय में एलेक्सा, सिरी, गूगल जेमिनी, AI चैटबॉट आदि से मजाकिया अंदाज में बात करते रहते हैं। ऐसे ही दिल्ली पुलिस ने भी Elon Musk के AI चैटबॉट Grok से मजाकिया अंदाज में सवाल किया और गजब की बात ये है कि Grok ने मजाकिया अंदाज में इसका जवाब भी दिया। दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस का एक ट्वीट चर्चा का विषय बन गया। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट में पूछा 'हे ग्रोक, तुम्हारा कभी चालान क्यों नहीं कटा?'

दिल्ली पुलिस ने AI चैटबॉट ग्रोक से पूछा सवाल

शुरुआत में तो ग्रोक चुप रहा, इस पर एक यूजर ने ग्रोक को टैग करते हुए लिखा कि जवाब दो भाई। इसके बाद क्या था ग्रोक ने देसी अंदाज में ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर हंसी का तूफान आ गया। दरअसल, 18 मार्च को दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया, जिसमें एआई चैटपॉट ग्रोक को टैग करते हुए लिखा गया कि  'हे ग्रोक, तुम्हारा कभी कोई चालान क्यों नहीं कटा?' ग्रोक ने इसका कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद एक यूजर ने ग्रोक को टैग करते हुए लिखा कि जवाब दे भाई।

ये भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो की सबसे लंबी सुरंग बनकर तैयार: गोल्डन लाइन पर DMRC ने रचा कीर्तिमान, जल्द चलेंगी ट्रेन

ग्रोक ने देसी अंदाज में दिया जवाब

इस पर ग्रोक ने लिखा कि 'मैं भी एआई हूं भाई, मेरा कोई फिजिकल फॉर्म नहीं है, तो मैं गाड़ी कैसे चला सकता हूं? इसी वजह से मेरा कोई चालान नहीं मिला। दिल्ली पुलिस ने शायद मजाक में ये सवाल किया था। मैं डिजिटल दुनिया में रहता हीं और xAI का हेडक्वार्टर टेक्सस के ऑस्टिन में है। हालांकि अब तक वहां भी कोई चालान नहीं कटा।' 

सोशल मीडिया पर हैरान हो गए लोग

ग्रोक ने यभी बातें हिंग्लिश में कीं और देसी अंदाज में जवाब दिया। इसी कारणवश ये जवाब सोशल मीडिया पर छा गया। यूजर्स ने ग्रोक की जबरदस्त हिंग्लिश और मजाकिया अंदाज को काफी पसंद किया। हालांकि ग्रोक ने पहली बार इतनी अच्छी हिंदी में लोगों को जवाब नहीं दिया है। इससे पहले भी ग्रोक अपने देसी अंदाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा चुका है। 

ये भी पढ़ें: नौकर रखने वाले हो जाएं सावधान, दिल्ली में 5 साल में 560 से अधिक घरेलू सहायक गिरफ्तार

jindal steel jindal logo

Latest news

5379487