Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का मौसम लोगों को खूब कंफ्यूज कर रहा है। दिन के समय अप्रैल और मई वाली गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि रात होते-होते लोगों को जनवरी के महीने का एहसास होने लगता है। दिन में अच्छी खासी धूप खिली रहती है, जो कि शाम होते-होते ढल जाता है और ठिठुरन भरी ठंड का एहसास शुरू हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं मौसम विभाग ने क्या अपडेट दिया है, आज का मौसम कैसा रहने वाला है।

आज कैसा रहने वाला है दिल्ली का मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान  9.05 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 21.78 डिग्री के आसपास रहने वाला है। बताया जा रहा है कि 11 फरवरी तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंच जाएगा, जबकि 16 फरवरी तक यह बढ़कर 29 डिग्री पहुंच जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक 15 फरवरी तक दिल्ली का मौसम ऐसा ही रहने वाला है। जब आसमान में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं होगी।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोहरा और शीतलहर का असर भले ही खत्म हो गया है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलने के कारण ठंड फिर से बढ़ने लगा है। राजधानी में प्रतिदिन 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसी के कारण शाम होने तक ठंड का असर बढ़ने लगता है। 15 फरवरी तक मौसम साफ रहने के बाद बारिश की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली का एक्यूआई लेवल

जब से दिल्ली में 15 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है, उसके बाद से एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार देखने को मिल रहा है। कल यानी शुक्रवार शाम तक दिल्ली का एक्यूआई 250 के करीब दर्ज किया गया था, जो खतरनाक तो है ही, लेकिन पहले से कम है। इसके अलावा दिल्ली एनसीआर के अन्य बड़े शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव का एक्यूआई लेवल 150 के अंदर ही रहा है।

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: दिल्ली एनसीआर में फिर बदली मौसम की चाल, ठंडी हवा चलने से बढ़ी ठंड, जानें आज के मौसम का हाल