Logo
Delhi Weather Update: दिल्ली का मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। आईएमडी ने फिर से राजधानी में बारिश की चेतावनी जारी की है। चलिए बताते हैं मौसम का कैसा रहेगा मिजाज।

Delhi Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम गजब का खेल दिखा रहा है। हर दिन मौसम तेजी से बदल रहा है। दिन और रात के समय लोग ठंड से परेशान होते हैं, जबकि दोपहर में सूर्य की तपिश ने दिल्ली का पारा चढ़ा दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, बारिश दिल्ली में अलग चाल चल रही है। 3 दिन पहले भी दिल्ली में बारिश हुई थी और अब एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। फरवरी का महीना खत्म होने में अभी एक सप्ताह का समय है, इस एक सप्ताह में काफी मौसम कई बार करवट ले सकती है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, कल दिल्ली का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। अधिकतम तापमान में फिलहाल बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जो कि फरवरी का महीना खत्म होने तक 30 डिग्री तक पहुंच सकता है।

लेकिन इस बीच मौसम कई बार बदलने वाला है। आज यानी शनिवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि रविवार को भी बादलों का जमावड़ा देखने को मिलेगी। इसके बाद अगले 2 दिनों तक तो मौसम साफ रहेगा, लेकिन बुधवार को फिर बादल की वापसी होगी और गुरुवार यानी 27 फरवरी को बारिश की संभावना है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

आईएमडी ने अपने ताजा अपडेट में जानकारी दी है कि एक पश्चिमी विभोक्ष फिर से एक्टिव होने वाला है, जिसका असर दिल्ली के मौसम पर भी पड़ने वाला है। उसी पश्चिमी विभोक्ष के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और 27 को बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होना लाजमी है। यह तो रही फरवरी महीने की बात, इसके बाद मार्च शुरू होने के साथ ही लोगों को गर्मी का कहर झेलना पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें:- Delhi Weather Update: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, अब गर्मी बरपाएगी कहर, जानें आज का कैसा रहेगा मौसम?

5379487