Logo
Delhi Weather Update: आज दिल्ली में भीषण गर्मी के साथ धूल भरी हवाएं लोगों को परेशान करने वाली  हैं। आज दिल्ली में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं आने वाले दिनों में गर्मी और सितम ढाने वाली है।

Delhi Weather Update: आज दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। सुबह की शुरुआत ही 20 डिग्री तापमान से हुई। सुबह के समय ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि आज तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इसके साथ ही धूल भरी हवाएं भी परेशानी बढ़ा सकती हैं। 

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आज के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया गया है, उसके अनुसार, आज दिल्ली में बेहद गर्मी रहने वाली है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आज अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से 40 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। साथ ही 20 किलोमीटर से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का भी अनुमान है। हालांकि लोगों के लिए राहत की बात ये है कि फिलहाल उमस या लू की कोई स्थिति नहीं है। लेकिन तापमान के 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद लू की चेतावनी जारी की जाएगी। 

ये भी पढ़ें: नोएडा मेट्रो का सर्वे शुरू: सेक्टर 142 से कनेक्ट होगा बॉटेनिकल गार्डन, कितना लगेगा समय

आने वाले कुछ दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

आने वाले दिनों में दिल्ली में आसमान साफ रहेगा और इस दौरान न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 7 अप्रैल तक लू चलने का कोई पूर्वानुमान नहीं है। 

कैसी है दिल्ली की वायु गुणवत्ता

आज सबसे कम एक्यूआई मयूर विहार में दर्ज किया गया, जो 67 है और संतोषजनक श्रेणि में आता है। वहीं एनसीआर में सबसे ज्यादा एक्यूआई गाजियाबाद के लोनी इलाके में दर्ज किया गया, जो 394 रहा। ये हवा की बेहद खराब गुणवत्ता को दर्शाता है। 

ये भी पढ़ें : Anil Vij On Waqf Bill: अनिल विज बोले- 'वक्फ बिल मस्जिद-मजार के खिलाफ नहीं', ओवैसी को भी लिया आड़े हाथों

5379487