Amanatullah Khan:दिल्ली में वोटिंग के एक दिन पहले मंगलवार को ओखला से आम आदमी पार्टी के वर्तमान विधायक और प्रत्याशी अमानतुल्ला खान के लिए पुलिस ने FIR दर्ज की है। यह मुकदमा उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) के उल्लंघन के आरोप में दर्ज किया गया है। जिसके बाद आप नेता की मुश्किलें बढ़ सकती है।

दरअसल, दिल्ली में आज यानी 5 फरवरी को मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग के नियमों के हिसाब से मतदान की तारीख से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार की समय सीमा समाप्त हो जाती है। चुनाव प्रचार की सीमा 3 फरवरी की 6 बजे तक ही थी। इसके बाद अगर कोई प्रत्याशी चुनाव प्रचार करना पाया जाता है तो उस पर आदर्श आचार संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है। खबरों की मानें, तो अमानतुल्ला खान अपने 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ मंगलवार देर रात यानी वोटिंग से एक दिन पहले चुनाव प्रचार कर रहे थे। इस दौरान उनकी पुलिस से नोकझोक भी हुई थी। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने ओखला से मौजूदा AAP विधायक अमानतुल्ला खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

क्या बोली दिल्ली पुलिस

वहीं दिल्ली पुलिस ने इस पूरे मामले पर एक बयान जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 4 फरवरी की रात करीब एक बजे हमारी टीम थाना जामिया नगर इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। जब पुलिस की टीम जाकिर नगर के टोबा कॉलोनी में पहुंची तो देखा कि AAP के उम्मीदवार अमानतुल्ला अपने करीब 100 समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। यह MCC यानी मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। इसलिए अमानतुल्ला खान के खिलाफ बीएनएस की धारा 223/3/5 और जनप्रतिनिधित्व कानून की धारा 126 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।

ये भी पढ़ें-AAP MLA Dinesh Mohaniya: आप के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ FIR दर्ज, महिला ने लगाया फ्लाइंग किस देने का आरोप