Logo
नई दिल्ली से वीजा आवेदन की संख्या में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। 2023 में कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड्स, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, यू.के और यू.एस भारतीय यात्रियों को पसंद आने वाले कुछ लोकप्रिय गंतव्य स्थल थे।

Delhi: विदेश जाने के लिए भारतीय यात्रियों का आकर्षण जारी है। ऐसे में 2023 में नई दिल्ली से वीजा आवेदन की संख्या जोरदार वृद्धि हुई है। वी.एफ.एस ग्लोबल के अनुसार, 2023 में नई दिल्ली से वीजा आवेदन की संख्या में वर्ष दर वर्ष 10 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। भारत में दर्ज कराई गई समग्र विकास प्रवृत्ति के अनुरूप नई दिल्ली से वीजा आवेदन की संख्या बढ़ने की यह प्रवृत्ति दिख रही है, जिसमें 16 प्रतिशत की वृद्धि 2023 में हुई है। वहीं, भारत से वीजा आवेदन की संख्या 2019 के 93 प्रतिशत स्तर तक पहुंच गई है। 

वीजा आवेदन में हुई वृद्धि

दक्षिण एशिया, वी.एफ.एस ग्लोबल के प्रमुख विशाल जयरथ ने बताया कि भारत और पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र से हमें 2023 में अद्वितीय मांग देखने मिली है। इसके कारण दिसंबर तक स्थिर वीजा आवेदन की मात्रा की वजह से एक विस्तारित व्यस्तीतम (पीक) आउटबाउंड यात्रा का समय रहा है। 2024 में भी यह सकारात्मक यात्रा की गति बनी रहेगी ऐसा हमारा विश्वास है। इसलिए भारत से विदेश यात्रा की योजना बना रहें आवेदकों को सलाह दी जाती है कि अपने वीजा के लिए अग्रिम ही आवेदन कर लें, ताकि अंतिम समय में होने वाली भीड़ से बचा जा सके।

भारतीय यात्रियों के लोकप्रिय स्थल

2023 में कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, नीदरलैंड्स, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड, यू.के, यू.एस (वर्णानुक्रम) भारतीय यात्रियों को पसंद आने वाले कुछ लोकप्रिय गंतव्य स्थल थे।

2023 वीजा आवेदन स्वरूप में व्यक्तिगत सेवाओं की भारी मांग भी एक निर्धारक प्रवृत्ति बनी रही। वी.एफ.एस ग्लोबल ने विशिष्ट रूप से निर्मित सेवाओं, जैसे वीजा एट योर डोर स्टेप (वी.ए.वाय.डी) सेवा, में एक भारी वृद्धि दर्ज की है। यह सेवा आवेदकों को अपने घरों या अपनी पसंद के किसी अन्य स्थान से आराम से अपनी संपूर्ण वीजा आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को पूरा करने लिए समर्थ बनाती है।

2019 की तुलना की जाए, तो भारत में 2023 में वी.ए.वाय.डी बुकिंग लगभग पांच गुना अधिक दर्ज की गई है। वी.एफ.एस ग्लोबल ऑस्ट्रिया, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, हंगरी, आइसलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, स्लोवेनिया, स्विट्ज़रलैंड और यू.के इन 16 देशों के लिए भारत में वी.ए.वाय.डी सेवाएं प्रदान करती है।

5379487