Logo
Delhi Politics: दिल्ली के गृह मंत्री कैलाश गहलोत ने आज छत्रसाल स्टेडियम में झंडा फहराया है। उन्होंने इस दौरान भाषण देते हुए केजरीवाल को आधुनिक भारत का स्वतंत्रता सेनानी कहा है।

Delhi Politics: आज देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। इससे अधिक खुशी का माहौल देश के लिए हो नहीं सकता है, जब देश 78वां स्वतंत्र दिवस मना रहा है। इस 15 अगस्त के मौके पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जगह झंडा कौन फहराएगा, इसको लेकर खूब बवाल हुआ। केजरीवाल ने इसके लिए आतिशी का नाम आगे लाया था, लेकिन एलजी ने उस पत्र को ठुकरा दिया और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश गहलोत को इसके लिए नामित किया। आज कैलाश गहलोत ने छत्रसाल स्टेडियम में अरविंद केजरीवाल की जगह झंडा फहराया है।

'अगली बार केजरीवाल फहराएंगे झंडा'

कैलाश गहलोत ने आज झंडा फहराने के बाद बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। इस मौके पर आप नेता सौरभ भारद्वाज, आतिशी, गोपाल राय और भी कई अन्य नेता उपस्थित थे। गहलोत ने इस दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आधुनिक भारत का स्वतंत्रता सेनानी बताया और खूब तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि वीर सपूतों ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमें आजादी दिलाई, लेकिन आज लोकतांत्रिक तरीके से चुने हुए सीएम को जेल में रखा गया है। उनकी जगह मुझे उपस्थित होना पड़ा है, लेकिन यह तय है कि अगली बार अरविंद केजरीवाल ही झंडा फहराएंगे, वह आज के भारत के स्वतंत्रता सेनानी हैं।

'काम के बदले सीएम को मिली जेल'

गहलोत ने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जनता को गरीबी से और अशिक्षा से मुक्ति दिलाने का काम किया, इसी कारण से आज उन्हें जेल में डाल दिया गया है। केजरीवाल ने लोकतंत्र का हनन करने वालों के सामने झुकने की बजाय जेल जाना पसंद किया। देश विरोधी ताकतें केजरीवाल को जेल में रखने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, लेकिन वह उन्हें रोक नहीं पाएगी। देश का संविधान केजरीवाल को जेल से बाहर निकालेगा। मनीष सिसोदिया को भी जेल में डाला गया था, अब वह बाहर आ चुके हैं, जल्द ही केजरीवाल भी बाहर आ जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- CM आवास पर नहीं फहाराया गया तिरंगा: निराश होकर बोलीं सुनीता केजरीवाल, तानाशाही जेल में रख सकती हैं, देश प्रेम को नहीं रोक पाएगी

5379487