Logo
Best Momos Place: दिल्ली में हम मोमोज खाने कई जगहों पर जा सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं जहां पर लोग सिर्फ मोमोज खाने जाते हैं। तो, जानते हैं इन फेमस जगहों के बारे में...

Best Momos Place: मोमोज का नाम सुनते ही मुंह में पानी आने लगता है। यह एक तिब्बती और नेपाली व्यंजन है जो कि पूरे भारत में पसंद किया जाता है। आज के समय में सबसे अधिक दिल्ली के लोग इसे खाना पसंद करते है। ऐसे में आपको दिल्ली में आसानी से हर कहीं मोमोज खाने को मिल जाएगा। यदि आप मोमोज खाने के शौकीन हैं और दिल्ली में हैं, तो इन जगहों पर मिलने वाले मोमोज का स्वाद एक बार जरूर चखें। जहां का स्वाद गजब का होता है और इसका दाम भी सही होता है।

दिल्ली हाट 

वैसे तो दिल्ली हाट में आपको बहुत सारे अलग-अलग स्ट्रीट फूड खाने को मिल जाएगा। देश के अलग-अलग स्थानों का स्वाद आपको दिल्ली हाट में मिलेगा। वहीं, आगर आप यहां मोमोज खाने गए हैं तो मोमो मिया शॉप पर में जरूर जाएं। यहां आपको फ्राइड मटन मोमोज और मणिपुर स्टॉल के पोर्क मोमोज का स्वाद जरूर लें।

डोलमा आंटी मोमोज

डोलमा आंटी मोमो, लाजपत नगर में है और यहां के मोमोज काफी फेमस हैं। आप उनके स्टॉल के बाहर भारी भीड़ देखेंगे, चाहे आप दिन के किसी भी समय में जाए आपको यहां लोग मोमोज खाते हुए मिल जाएंगे। साथ ही यहां आपको चाइनीज थाली भी मिल जाएगी, जिसमें आप अपनी पसंद के चाइनीज डिश को शामिल कर सकते हैं।

डिपॉल्स

जनपथ का डिपॉल्स अपने बेहद ही स्वादिष्ट मोमोज के कारण काफी फेमस है। यहां आपको मशरूम की स्टफिंग वाले भी मोमोज खाने को मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां के मोमोज में आपको कई सारी वैरायटी भी मिलेंगे। साथ ही यहां की कोल्ड कॉफी भी काफी फेमस है।

मॉम हैंड मोमोज

मॉम हैंड मोमोज, सत्य निकेतन, दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है। यहां के मोमोज को काफी क्रिएटिव तरीके से बनाया जाते हैं। इन मोमोज का स्वाद बेहद लोकप्रिय है। यहां पर आपको ग्रेवी मोमोज, तले हुए मोमोज और उसकी कई तरह के मोमोज खाने को मिस जाएंगे। यह मोमोज कॉलेज के छात्रों के बीच बहुत ही लोकप्रिय है।

Also Read: सिरपुर महोत्सव का होगा आगाज : लोगों में काफी उत्साह, इंडियन आइडल के फेम अपने सुरों से बांधेंगे समा

कबीला मोमोज

शायद ही आपको इस जगह के बारे में पता होगा। दिल्ली के गौतम नगर मार्केट में किशोर सड़क के किनारे यह दुकान है। जहां के   मोमोज तीखा, मसालेदार और कुरकुरे पन से भरपूर होते है और कई प्रकार के मोमोज आपको यहां पर खाने को मिल जाएगा। यहां मिलने वाली मोमोज का स्वाद आप सभी को काफी पसंद भी आएगा। 

5379487