Mahila Samridhi Yojana Documents: दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर महिलाओं के बीच बड़ी उत्सुकता देखी जा रही है। दिल्ली भाजपा सरकार के संकल्प पत्र में इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने 2500 की आर्थिक सहायता देने का वादा किया गया था। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में इस योजना को जल्द से जल्द लागू करने की दिशा में काम हो रहा है।
क्या है महिला समृद्धि योजना?
महिला समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। दिल्ली सरकार ने यह योजना उन महिलाओं के लिए बनाई है, जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और जो आयकर दाता नहीं हैं।
किन महिलाओं को मिलेगा लाभ?
इस योजना का लाभ सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। केवल वे महिलाएं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और कुछ विशेष पात्रता शर्तें पूरी करती हैं, वे ही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।
महिला समृद्धि योजना के लिए पात्रता
आयकर दाता न हों- जो महिलाएं इनकम टैक्स रिटर्न भरती हैं, वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी। इसके अलावा, आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 3 लाख से कम हो- इस योजना का लाभ केवल उन परिवारों को मिलेगा जिनकी सालाना आय 3 लाख से कम होगी।
- दिल्ली की निवासी हों- इस योजना का लाभ केवल दिल्ली की वोटर महिलाओं को मिलेगा। अन्य राज्यों से आकर दिल्ली में रह रही महिलाएं, जिनका नाम दिल्ली के मतदाता सूची में नहीं है, वे इस योजना की पात्र नहीं होंगी।
- सरकारी कर्मचारी न हों- आवेदिका या उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- बैंक खाता अनिवार्य- महिलाओं को आर्थिक सहायता सीधे बैंक खाते में मिलेगी, इसलिए बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
योजना को लागू करने की तैयारियां शुरू
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना को जल्द लागू करने के लिए पहली बैठक कर ली है। अधिकारियों को योजना के नियम और पात्रता शर्तें तय करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आप सरकार पर दिल्ली का खजाना खाली छोड़ने का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बावजूद योजना को सफलतापूर्वक लागू करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।
जरूरी दस्तावेज
इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को दस्तावेज जमा कराने होंगे:
- आधार कार्ड (पहचान पत्र के रूप में)
- दिल्ली निवासी प्रमाण पत्र (रेसिडेंस प्रूफ)
- बैंक खाता विवरण
- आय प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
8 मार्च को पहली किस्त मिलने की संभावना
दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की थी कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिला समृद्धि योजना की पहली किस्त जारी कर दी जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी एक इंटरव्यू में इस बात को दोहराया है।
ये भी पढ़ें: पूछता है भारत...हार के बाद कहां गायब हुए केजरीवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्टर