Logo
Ghaziabad News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बड़ी घटना सामने आई है। दरअसल यहां पर कुछ महीने पहले एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज की थी। बीते दिन दोनों चिड़िया घर घूमने आए थे। जहां पर लड़के की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अब लड़की ने भी सुसाइड कर लिया है।

Delhi News: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां पर एक लड़के और लड़की ने हाल ही में एक लव में मैरिज की थी। अब पति-पत्नी दोनों दिल्ली में जू घूमने पहुंचे थे। चिड़िया घर में पति की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई। अब पति की मौत का सदमा पत्नी बर्दाश्त नहीं कर पाई। इसके बाद पत्नी ने घर की सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी मौत हो गई।   

तीन महीने पहले हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सोसाइटी की है। जहां पर वैशाली सेक्टर 3 की एलकोन सोसायटी में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली और अंजली अहिरवाली दोनों की तीन माह पहले लव मैरिज हुई थी। दोनों  बीते दिन सोमवार को दिल्ली का चिड़ियाघर घूमने आए थे। इसी दौरान हार्ट अटैक की वजह से अभिषेक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका। इसके बाद बीती रात अभिषेक शव घर पहुंचा तो पत्नी ये सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। 

ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी का सर्जरी के बाद पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला, लिखा- भरोसा है आप इससे उबर जाओगे

सातवीं मंजिल से पत्नी ने लगाई छलांग

पत्नी अपने घर के सातवीं मंजिल से कूद गई। इससे अंजलि बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका। वहीं, घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे सूचना प्राप्त हुई की एक महिला ने छत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। जिससे महिला के सिर और पैर में गंभीर चोटें आई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। अब इसके बाद से घर पर मातम पसरा है।

 

5379487