Logo
Delhi Crime: दिल्ली घोंडा इलाके में चाचा और भतीजी की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिजनों को शक था कि दोनों के बीच अवैध संबंध थे। इसके बाद हत्या कर दी गई।

Delhi Murder Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के घोंडा इलाके से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर एक युवक ने पिता के साथ मिलकर चाचा और बहन की गला रेत कर हत्या कर दी। हैरानी की बात है कि आरोपी युवक ने खुद ही पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। सूचना के बाद पुलिस के हाथ पांव फूल गए। फौरन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आरोपी-पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है।

चाचा-भतीजी के बीच चल रहा था प्रेम प्रसंग

पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दानिश (35) परिवार के साथ कैलाश नगर इलाके में रहता था। वह फल बेचने का काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसका परिवार मूल रूप से यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला था। वहीं, 22 वर्षीय शायना परिवार के साथ घोडा में एक किराए के मकान में रहती थी। शायना के माता पिता के अलावा सात-भाई बहन हैं। परिवार वालों को शक था कि शायना और दानिश के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा है। रिश्ते में दोनों चाचा-भतीजी थे। इसके बावजूद दोनों के बीच अफेयर चलने की बात लड़की के परिवार वालों को नागवार गुजरी। इसके बाद दोनों की हत्या की योजना बनाई गई।

फल काटने वाले चाकू से की हत्या

पुलिस के अनुसार बाप बेटे ने मिलकर दोनों युवक और युवती का गला फल काटने वाले बड़े चाकू से काट दिया गया था। लड़की के परिवार वालों ने पहले युवक की हत्या की। उसके बाद युवती का हाथ-पैर बांधकर उसका भी गला काट दिया। आरोपियों की पहचान उत्तरी घोंडा के रहने वाले 46 वर्षीय मो. शाहिद और उसके 20 वर्षीय बेटे कुदुश के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार 16 अप्रैल की शाम 4 बजे एक कॉल आई। कॉलर ने बताया कि उसने अपने चाचा और बहन की हत्या कर दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो देखा कि शायना और दानिश के शव पड़े थे।

ये भी पढ़ें:- दिल्ली में तीन शातिर झपटमारों को किया गिरफ्तार, आरोपियों पर कई मामले दर्ज

पूछताछ में आरोपी शाहिद ने बताया कि दानिश उसका चचेरा भाई था। वह कैलाश कॉलोनी में रहता है। लेकिन उसके घर आता रहता था। मंगलवार को भी उसके घर आया था। उसी समय कुदुश घर में आ गया। दोनों को साथ देखा और दानिश के घर आने का विरोध करने लगा। इस पर दोनों की बहस हो गई। इसके बाद उसने पिता के साथ मिलकर हत्या कर दी।

CH Govt hbm ad
5379487