NCRTC (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) की तरफ से यात्रियों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। अब गाजियाबाद RRTS स्टेशन को शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन से जोड़ने के लिए सटल सेवा शुरू कर दी गई है। दोनों परिवहन साधनों के बीच 300 मीटर की दूरी है। अब दोनों स्टेशन के बीच ई-रिक्शा की सुविधा दी जाएगी, जिससे व्यस्त समय के दौरान यात्रियों की आवाजाही में सहूलियत रहेगी। इसके लिए यात्रियों को पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे क्योंकि ये सुविधा मुफ्त मुहैया कराई जाएगी।
NCRTC ने लोगों को फ्री सेवा देने के लिए शुरू की शटल सेवा
NCRTC की तरफ से आधिकारिक बयान जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यात्रियों के लिए अंतिम मील कनेक्टिविटी के ऑपशन्स को बेहतर बनाने के लिए NCRTC ने ये पहल की है। ये सेवा लोगों के लिए फ्री मुहैया कराई जाएगी। इसकी मदद से यात्री दोनों परिवहन केंद्रों के बीच आरामदायक और सुरक्षित आवाजाही को सुनिश्चित करेंगे। हालांकि अगर भविष्य में और किसी सुविधा की जरूरत होगी, तो यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए मांग के आधार पर और बदलाव किए जाएंगे।
ट्रैफिक लोड कम करने के लिए उठाया गया कदम
बता दें कि गाजियाबाद नमो भारत स्टेशन गाजियाबाद-मेरठ के साथ प्रमुख सड़कों पर है। इसकी लोकेशन मेरठ तिराहा रोड है, जो काफी व्यस्त रास्ता है। इस क्षेत्र में हजारों निवासी और अन्य लोग आवाजाही करते हैं। इसे देखते हुए NCRTC ने ट्रैफिक लोड को कम करने के लिए और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा देने के लिए इस परियोजना की शुरुआत की है।
जल्द बनेगा फुट ओवर ब्रिज
जानकारी के अनुसार, जल्द ही शहीद स्थल मेट्रो स्टेशन को एक फुट ओवर ब्रिज से जोड़ा जाएगा। इससे यात्रियों को सुरक्षित और आसान सफर मिल सकेगा। फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। हालांकि वर्तमान समय के लिए लोगों की सुविधा ई-रिक्शा से शटल सेवा शुरू कर दी गई है। साथ ही गाजियाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड की तरफ से पहले से ही इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं, जो गाजियाबाद के सभी नमो भारत स्टेशनों पर कनेक्टिविटी देती है।
ये भी पढें- दिल्ली चुनाव के लिए मतदान शुरू: दिव्यांग और बुजुर्गों ने बैलेट पेपर से डाले वोट, जानें क्या है पूरा मामला?