Delhi Politics: दिल्ली में बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर मुख्यमंत्री के कार्यालय से हटाने को लेकर घमासान मचा हुआ है। आप और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। एक तरफ आम आदमी पार्टी का कहना है कि भाजपा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह और बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर अपनी जगह से हटाकर उनका अपमान किया है।
वहीं, इस पर भाजपा का कहना है कि विधानसभा सदन में सीएजी रिपोर्ट पेश की जा रही हैं, जिसके कारण विपक्षी नेता फालतू का मुद्दा बना रहे हैं। वहीं अब भाजपा नेता सतीश उपाध्याय ने भी आम आदमी पार्टी को आईा दिखाया। उन्होंने मालवीय नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में सालों से टूटी पड़ी भगत सिंह की मूर्ति को लेकर आप सरकार पर निशाना साधा है।
भाजपा और आप के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी
इस मौके पर पहुंचे सतीश उपाध्याय ने अधिकारियों को आदेश दिया है कि शहीद भगत सिंह की प्रतिमा को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए। सतीश उपाध्याय का कहना है कि भाजपा शहीद भगत सिंह का सम्मान करती है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने शहीद भगत सिंह पार्क की हालत सुधारने की जगह इस मुद्दे पर बयानबाजी की। वहीं इस मामले को लेकर आप नेताओं ने कहा कि भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए जानबूझकर विवाद खड़े कर रही है।
ये भी पढ़ें:- 'पैसे पर क्यों मरती है...पैसा-पैसा करती है', केजरीवाल को याद कर सदन में तरविंदर सिंह ने गुनगुनाया गाना
शहीद भगत सिंह पार्क में सालों से टूटी पड़ी है मूर्ति
मालवीय नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा कई सालों से टूटी पड़ी है। भाजपा विधायक सतीश उपाध्याय ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि 'आप के विधायक पिछले 10 सालों से मालवीय नगर विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इसके बावजूद भी उन्होंने शहीद-ए-आजम भगत सिंह पार्क की हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाया।'
अपने 10 साल के कार्यकाल में किए भ्रष्टाचारों पर पर्दा डालने और CAG रिपोर्ट से जनता का ध्यान भटकाने के लिए जो घिनौनी हरकतें AAP के लोग अमर शहीद भगत सिंह जी के नाम पर कर रहे हैं, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है।
— Satish Upadhyay (@upadhyaysbjp) February 26, 2025
भगत सिंह जी के प्रति आपका प्रेम कितना सच्चा है, वह तीन साल से मालवीय… pic.twitter.com/VKDk35rLUG
सतीश उपाध्याय ने शेयर किया पोस्ट
सतीश उपाध्याय ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी अपने 10 साल के कार्यकाल में किए गए भ्रष्टाचारों पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। साथ ही आप नेता CAG रिपोर्ट से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अमर शहीद भगत सिंह जी के नाम पर इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहे हैं। इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। इसके आगे उन्होंने लिखा कि ' शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी के प्रति आपका प्रेम कितना सच्चा है, वह दिल्ली के लोग तीन साल से देख रहे हैं। मालवीय नगर के पार्क में भगत सिंह की प्रतिमा खड़ी है, जो सालों से क्षतिग्रस्त है, आप लोगों ने इसकी सुध लेना भी जरूरी नहीं समझा।
ये भी पढ़ें: DTC को 60 हजार करोड़ रुपये का घाटा होने का अनुमान, 45% बसें कबाड़, LG ने गिनाए 10 फोकस एरिया