PM Modi Praised Rekha Gupta: दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता ने रामलीला मैदान में आज शपथ ली है। इस दौरान पीएम मोदी से लेकर अमित शाह तक शामिल रहे। उनके अलावा भी एनडीए शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री शामिल हुए। रेखा गुप्ता के शपथ लेने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उनकी तारीफ की है।
रेखा गुप्ता की तारीफ में पीएम ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि वे जमीनी स्तर से उठकर आई हैं, कैंपस राजनीति, राज्य संगठन, नगर निगम प्रशासन में सक्रिय रहीं और अब विधायक के साथ-साथ मुख्यमंत्री भी हैं। मुझे विश्वास है कि वे दिल्ली के विकास के लिए पूरी ताकत से काम करेंगी। उनके सफल कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। इसके अलावा पीएम मोदी ने सभी 6 कैबिनेट मंत्रियों को भी बधाई दी है।
Congratulations to Smt. Rekha Gupta Ji on taking oath as Delhi's Chief Minister. She has risen from the grassroots, being active in campus politics, state organisation, municipal administration and now MLA as well as Chief Minister. I am confident she will work for Delhi's… pic.twitter.com/GEC9liURd9
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2025
पीएम ने कैबिनेट मंत्रियों को भी दी शुभकामनाएं
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने पर श्री प्रवेश साहिब सिंह जी, श्री आशीष सूद जी, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा जी, श्री रविंदर इंद्राज सिंह जी, श्री कपिल मिश्रा जी और श्री पंकज कुमार सिंह जी को बधाई। यह टीम जोश और अनुभव का बेहतरीन मिश्रण है, और निश्चित रूप से दिल्ली के लिए सुशासन सुनिश्चित करेगी।
Congratulations to Shri Parvesh Sahib Singh Ji, Shri Ashish Sood Ji, Sardar Manjinder Singh Sirsa Ji, Shri Ravinder Indraj Singh Ji, Shri Kapil Mishra Ji and Shri Pankaj Kumar Singh Ji on taking oath as Ministers in the Delhi Government. This team beautifully mixes vigour and… pic.twitter.com/S7fUjnVeR5
— Narendra Modi (@narendramodi) February 20, 2025
रेखा गुप्ता की सास का भी आया बयान
उनकी सास मीरा गुप्ता ने कहा कि वह अपने घर के साथ-साथ समाज का भी ख्याल रखती थीं। उन्होंने दो साल तक पूरे शालीमार का ख्याल रखा। उन्हें कड़ी मेहनत करने की आदत है। वह सब संभाल लेंगी। हम सभी काफी खुश हैं।
#WATCH | After BJP's Rekha Gupta takes oath as the CM of Delhi, her mother-in-law Meera Gupta says, "She used to take care of both her house as well as society. She took care of the entire Shalimar for two years. She is habitual of working hard...She will handle it all. We are… pic.twitter.com/iFwMajo5jE
— ANI (@ANI) February 20, 2025
रेखा गुप्ता के बेटे ने क्या कहा
रेखा गुप्ता के बेटे निकुंज गुप्ता ने कहा कि हम सभी को बहुत गर्व है, खासकर परिवार के सदस्यों को। हमने उन्हें कई सालों तक काम करते देखा है, हमने सभी उतार-चढ़ाव देखे हैं, हमने सभी मानसिक और शारीरिक तनावों को देखा है। हम देख सकते हैं कि राजनीति का क्षेत्र कितना कठिन है। मेरी माँ एक सच्ची नेता हैं, उनके पास कोई राजनीतिक समर्थन नहीं था। उन्होंने यह सब अपने दम पर शुरू किया, DUSU से शुरुआत की। हम बहुत खुश हैं कि उन्होंने अपने दम पर अपने लिए जगह बनाई। मुझे अपनी माँ और पार्टी पर पूरा भरोसा है।
#WATCH | After BJP's Rekha Gupta takes oath as the CM of Delhi, her son Nikunj Gupta says, "We are all very proud, especially the members of the family. We have seen her working for several years, we saw all the ups and downs, we witnessed all the mental & physical strains...We… pic.twitter.com/o7kOEWgWfd
— ANI (@ANI) February 20, 2025
ये भी पढ़ें:- Delhi New GOVT: सीएम बनते ही एक्शन में रेखा गुप्ता, कैबिनेट के साथ मिलकर लिया पहला बड़ा फैसला