Logo
आम आदमी पार्टी के संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज कर ली है। उन पर आरोप है कि वह चुनाव प्रचार के दौरान फ्लांइग किस कर रहे थे।

MLA Dinesh Mohania: आम आदमी पार्टी के विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि विधायक चुनाव प्रचार के दौरान महिला को फ्लाइंग किस कर रहे थे। पुलिस ने महिला के शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं अभी तक इस पूरे मामले में AAP विधायक का कोई बयान सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Delhi Election 2025 Voting Live: कट्टर ईमानदार या डबल इंजन सरकार... दिल्ली की 70 सीटों पर वोटिंग शुरू, यहां देखें लाइव अपडेट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आप के संगम विहार से विधायक दिनेश मोहनिया के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि महिला ने पुलिस को विधायक के खिलाफ एक वीडियो भी दिखाई है, जिसके तुरंत बाद ही विधायक पर FIR कर ली गई है। दिनेश मोहनिया इस सीट से लगातार तीन बार विधानसभा का चुनाव जीते हैं और आम आदमी पार्टी के टिकट पर चौथी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं इस सीट पर भाजपा ने चंदन कुमार चौधरी और कांग्रेस ने हर्ष चौधरी को उतारा है। इस बीच दिनेश मोहनिया पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। जिसके बाद उनकी मुश्किलें बढ़ सकती है। 

ये भी पढ़ें- अरविंद केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें : दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पर यमुना जल मामले में हरियाणा में एक और केस दर्ज

बता दें कि इससे पहले भी दिनेश मोहनिया पर 23 जून 2016 को एक मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसमें उन पर महिलाओं के एक समूह के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन पर आरोप था कि कुछ महिलाएं अपने इलाके में पानी की समस्या लेकर उनके पास आई थीं। जिनके साथ दिनेश ने दुर्व्यवहार किया था। हालांकि, 2020 में इस मामले में उन्हें बरी कर दिया गया है। अब उनका नाम एक और नए विवाद से जुड़ गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

5379487