Delhi Politics: दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने नगर निगम आयुक्त के 12 हजार कर्मचारियों को अस्थायी से स्थायी करने का फैसला किया है। इसके लिए कल यानी 25 फरवरी को एमसीडी सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसको लेकर आप ने अपनी खूब तारीफ बटोरनी चाही। आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने खुद ट्वीट कर कर्मचारियों को बधाई दी थी, लेकिन इस ऐलान के एक दिन बाद बीजेपी ने फिर से आम आदमी पार्टी की पोल खोल दी है।

कर्मचारियों को गुमराह कर रहीं आतिशी- इकबाल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीजेपी नेता राजा इकबाल सिंह ने आतिशी पर के इस ऐलान को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी फिर से कर्मचारियों के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने आतिशी पर उन कर्मचारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आतिशी का यह ऐलान सिर्फ एक धोखा है, क्योंकि 23 फरवरी तक सदन में इस तरह के कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं लाए गए हैं।

'आतिशी ने नहीं ली आयुक्त से मंजूरी'

उन्होंने आगे कहा कि जब आतिशी सरकार में मंत्री थीं, तब भी जनता को ठगती रही और झूठे वादे करती रहीं। अब आतिशी ने फिर से जनता को गुमराह करना शुरू कर दिया है। इकबाल ने आगे कहा कि अगर इस तरह का फैसला लिया जाता है, इसके लिए एक कानूनी प्रक्रिया होती है। नगर निगम में अगर कर्मचारियों को नियमित करना होता है, इसके लिए पहले नगर आयुक्त से मंजूरी ली जाती है, इसके अलावा वित्त विभाग की मंजूरी की जरूरत होती है, लेकिन आतिशी ने बिना किसी से परमिशन लिए ऐलान कर दिया कि हम 12 हजार कर्मचारियों को पक्के कर रहे हैं।

यह झूठ के अलावा कुछ नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली विधानसभा में कैग की रिपोर्ट पेश होने वाली है। इस रिपोर्ट में आप के घोटालों की पोल खुलने वाली है। इस दौरान इस पर भी सवाल उठ सकते हैं कि नगर निगम में आप के पास बहुमत है भी या नहीं। आप ने जनता को इस मुद्दे से भटकाने के लिए ये झूठे ऐलान कर दिए हैं

ये भी पढ़ें:- Delhi Assembly Session Live: आज से शुरू हो रहा विधानसभा का विशेष सत्र, प्रोटेम स्पीकर विधायकों को दिलाएंगे शपथ